Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: प्रो. चंद्र कुमार

कृषि मंत्री ने जोनल अस्पताल धर्मशाला की गवर्निंग बाॅडी बैठक की अध्यक्षता की, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर दिया विशेष जोर

Chander Kumar, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 13:28 IST

कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज जोनल अस्पताल धर्मशाला की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बाॅडी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अस्पताल के वित्तीय प्रबंधन, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, अधोसंरचना विकास, चिकित्सा उपकरणों की खरीद, मरम्मत कार्य, मानव संसाधन तथा पूर्व बैठकों में लिए गए निर्णयों की अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई।

कृषि मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को समय पर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँ। इसके लिए अस्पतालों की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को चरणबद्ध रूप से लागू करना आवश्यक है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली गवर्निंग बाॅडी की बैठक में लिए गए निर्णयों पर गंभीरता और समयबद्धता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिन योजनाओं और कार्यों को पूर्व में स्वीकृति दी जा चुकी है, उन्हें तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि सरकार सब-डिवीजन स्तर के अस्पतालों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि वहां मरीजों की स्क्रीनिंग, प्राथमिक जांच और प्रारंभिक उपचार प्रभावी ढंग से हो सके। 

इससे केवल गंभीर और जटिल मामलों को ही जिला अथवा जोनल अस्पतालों में रेफर किया जाएगा, जिससे उच्च स्तरीय अस्पतालों पर अनावश्यक दबाव कम होगा और उपचार व्यवस्था अधिक सुचारू बनेगी। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर जोर देते हुए कहा कि भविष्य में एडवांस सर्जरी तथा रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की दिशा में सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। 

प्रदेश के अस्पतालों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े। बैठक में जोनल अस्पताल धर्मशाला के अंतर्गत विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों, उपकरणों की खरीद, मरम्मत एवं रखरखाव, बजट प्रावधानों तथा आगामी वित्तीय वर्ष की आवश्यकताओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर जोनल अस्पताल की एमएस अनुराधा शर्मा ने अस्पताल की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जोनल अस्पताल धर्मशाला में कुल 34 डॉक्टर सेवाएँ दे रहे हैं, जिनमें 23 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। 

अस्पताल में 4 ऑपरेशन थियेटर उपलब्ध हैं। वर्ष 2025 के दौरान अस्पताल में 2 लाख 91 हजार से अधिक ओपीडी रोगियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। उन्होंने बताया कि जोनल अस्पताल में 300 बेड की क्षमता है तथा रोगियों को 350 प्रकार की दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक करोल, जोनल अस्पताल धर्मशाला की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Chander Kumar , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD