Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

सोनम बाजवा ने सादगी से फैंस का जीता दिल, बोलीं- 'मेरी जिंदगी परफेक्ट नहीं, ईश्वर की कृपा है'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sonam Bajwa, Border 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 30, 2026, 12:00 IST

पंजाबी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहराने वाली अभिनेत्री सोनम बाजवा अपने पोस्ट के जरिए फैंस दिलों में राज करती हैं। अभिनेत्री ने गुरुवार को फैंस को एक खास संदेश दिया। अभिनेत्री सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेत्री की यह तस्वीरें काफी सादगी भरी और प्रभावशाली लग रही हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी को गहराई से दर्शाती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

उन्होंने फैंस को बताया है कि वे जिंदगी को परफेक्ट दिखाने की कोशिश कभी नहीं करतीं, बल्कि वे यह दिखाना चाहती हैं कि ईश्वर की कृपा से गुजर जाती हैं। वहीं, अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, "मैं कभी ऐसा न दिखूं कि मेरी जिंदगी बिल्कुल परफेक्ट है, बल्कि हमेशा यह दिखे कि ऊपरवाले ने मुझे अपने अनुग्रह से संभाला है।" कमेंट सेक्शन में फैंस अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। 

वे उनकी इस बात को सच्ची और इंस्पायरिंग बता रहे हैं। फिलहाल अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्मों में व्यस्त हैं। हाल ही में अभिनेत्री की फिल्म 'बॉर्डर 2' रिलीज हुई। फिल्म को 23 जनवरी को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। 1997 की 'बॉर्डर' की अगली कड़ी में सोनम के अलावा, सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, आन्या, मेधा राणा, मोना सिंह और अहान शेट्टी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में थे।

फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 295 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में कहानी को मजबूत तरीके से दिखाया गया है, जिसकी वजह से यह दर्शकों के दिलों को छू रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म का आखिरी पार्ट देखना लाजवाब है, क्योंकि उसमें 1997 की बॉर्डर के मुख्य कलाकारों को भी दिखाया गया है।'बॉर्डर 2' के निर्माता गुलशन कुमार और टी-सीरीज हैं। फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह हैं, जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी. दत्ता, और निधि दत्ता इसके निर्माण में शामिल हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sonam Bajwa , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD