Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मान सरकार द्वारा मोहाली में ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ की शुरुआत

एस.ए.एस. नगर की प्रमुख सड़कों और जंक्शनों को युद्ध स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा: हरदीप सिंह मुंडियां

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 18:27 IST

राज्य में शहरी सड़क आधारभूत संरचना को अपग्रेड करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ शुरू किया गया है। इस पहल के तहत राज्य के प्रमुख शहरी केंद्र मोहाली की मुख्य सड़कों और प्रमुख जंक्शनों का तेजी से अपग्रेडेशन किया जाएगा ताकि सड़क संपर्क को बेहतर बनाया जा सके और यात्रियों के लिए निर्विघ्न आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

यह प्रोजेक्ट 10 वर्षों की देखभाल के साथ-साथ टिकाऊ सड़क संरचना सुनिश्चित करने के लिए एन.एच.ए.आई. पैटर्न और हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एच.ए.एम.) के तहत लागू किया जाएगा। आज यहां पंजाब भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों के लिए बेहतर सड़क संपर्क और सुचारू आवागमन सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में सड़क आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। 

उन्होंने कहा कि प्रमुख राज्य मार्गों और ग्रामीण सड़कों को पहले ही प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेड किया जा रहा है और राज्य सरकार द्वारा अब पंजाब के सबसे बड़े शहरी केंद्र साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में सड़कों के व्यापक अपग्रेडेशन के काम शुरू किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) को विश्व स्तरीय शहरी आधारभूत संरचना में बदलने के लिए व्यापक विकास पहलें शुरू की गई हैं। 

शहर के मास्टर प्लान के अनुसार शहर की मुख्य आधारभूत संरचना को और मजबूत तथा आधुनिक बनाने के लिए एक समर्पित ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ तैयार किया गया है। आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत गमाडा और नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली प्रमुख सड़कों और जंक्शनों को युद्ध स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इससे निर्विघ्न आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ ट्रैफिक से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से निपटाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहर निवासियों और पर्यटकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक आवागमन सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की जाएगी और इन्हें अपग्रेड किया जाएगा।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सड़कों और महत्वपूर्ण जंक्शनों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। सौंदर्यीकरण के कार्यों में लैंडस्केपिंग, आधुनिक रोशनी प्रणालियों की स्थापना और हरियाली में वृद्धि शामिल होगी, जिसका उद्देश्य शहर की समग्र सुंदरता और पर्यावरण की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत सभी विकास कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) की तर्ज पर और हाइब्रिड एन्युटी मोड (एच.ए.एम.) के माध्यम से लागू किए जाएंगे। इस मॉडल के तहत जिस ठेकेदार को प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा, वह इन कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ 10 वर्षों की अवधि के लिए सड़कों की देखभाल के लिए भी जिम्मेदार होगा।

इन प्रोजेक्टों की वित्तीय व्यवस्था के बारे में बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भुगतान 40ः60 फॉर्मूले के अनुसार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट की लागत का 40 प्रतिशत सरकार द्वारा निर्माण चरण के दौरान अदा किया जाएगा, जबकि शेष 60 प्रतिशत ठेकेदार द्वारा खर्च किया जाएगा और सरकार द्वारा प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद 10 वर्षों की अवधि में ठेकेदार को वार्षिक भुगतानों के माध्यम से बाकी राशि अदा की जाएगी। 

इस विधि से ठेकेदार की जवाबदेही बढ़ेगी और उच्च-गुणवत्ता वाले सड़क आधारभूत ढांचे के लंबे समय तक रख-रखाव को सुनिश्चित किया जाएगा। स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मोहाली शहर में सड़कों की मरम्मत का काम फरवरी महीने में शुरू हो जाएगा और इसी वर्ष अक्टूबर तक पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की योजना एक स्पष्ट समय-सीमा के साथ बनाई गई है ताकि शहरी आवागमन में सुधार के इस प्रोजेक्ट के दौरान जनता को ज्यादा परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का मजबूतीकरण और सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा और इस पहल के तहत मोहाली शहर में लगभग 80 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा।

स. मुंडियां ने कहा कि संबंधित विभागों और वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि गुणवत्ता के मानकों की सख्ती से पालना करते हुए ये सभी काम निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरे किए जाएं। उन्होंने साथ ही कहा कि इन कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इन प्रस्तावित सुधारों का उद्देश्य शहर और इसके निवासियों के लिए सुचारू आवागमन सुनिश्चित करना है। ये पहलें आवागमन में बड़े सुधार सुनिश्चित करते हुए सड़क सुरक्षा को भी मजबूती देंगी। 

उन्होंने आगे कहा कि बेहतर सड़क संपर्क और नवीनीकरण के इस प्रोजेक्ट के तहत शहरी आधारभूत ढांचे की मजबूती से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये महत्वपूर्ण कार्य शहर की छवि को संवारने के साथ-साथ यहां के नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में अहम योगदान देंगे।

पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को आधुनिक आधारभूत ढांचा और साफ-सुथरा तथा योजनाबद्ध शहरी ढांचा प्रदान करने के लिए पूरी तरह समर्पित है और ऐसे लोक-हितैषी प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस मौके पर आवास निर्माण और शहरी विकास के प्रमुख सचिव श्री विकास गर्ग और अन्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD