Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब सरकार संतों, महापुरुषों और धार्मिक संप्रदायों की अगुवाई में बड़े स्तर पर मनाएगी श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: हरपाल सिंह चीमा

हरपाल सिंह चीमा, लाल चंद कटारूचक, तरुणप्रीत सिंह सोंध, दीपक बाली को लेकर गठित समिति ने धार्मिक नेताओं एवं विशेषज्ञों की समिति के साथ की पहली बैठक

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jai Krishan Rouri, Lal Chand Kataruchak, Tarunpreet Singh Sond, Deepak Bali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 17:13 IST

पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाएगी। वर्ष भर चलने वाले ये आयोजन संतों, महापुरुषों और धार्मिक संप्रदायों की अगुवाई में आयोजित किए जाएंगे। इन समारोहों की शुरुआत 4 फरवरी 2026 को खुरालगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ होगी तथा इनका समापन फरवरी 2027 में होगा। 

नवंबर 2026 में खुरालगढ़ साहिब में कथा-कीर्तन दरबार एवं बेगमपुरा समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें धार्मिक एवं अन्य प्रमुख हस्तियां भाग लेंगी। आज यहां कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में आयोजित पहली बैठक में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, तरुणप्रीत सिंह सोंध, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी, सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली, पर्यटन सचिव कुमार अमित और पर्यटन निदेशक डॉ. संजीव तिवाड़ी उपस्थित रहे। 

बैठक में संत शत निर्मल दास जी, संत इंदर दास जी, संत जगीर सिंह जी, श्री सत्यवान जी, श्री कृष्ण कुमार जी, श्री राज कपूर जी (डेरा बल्लां), बीबी संतोष कुमारी, विद्वान डॉ. राज कुमार हंस, डॉ. सोमा अत्री, श्री विजय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व मनाएगी। 

समिति के समक्ष प्रस्तावित कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और यात्राओं से जुड़े कार्यक्रम फरवरी 2026 से फरवरी 2027 तक पूरे पंजाब में गांव-गांव आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि सेमिनार और कार्यशालाएं, विशेष कीर्तन समागम, तीर्थ यात्राएं, स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताएं, डॉक्यूमेंट्री शो, ड्रोन शो, गुरु जी की स्मृति में सिक्का जारी करना, रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, मैराथन, शोभा यात्राएं और साइकिल रैलियों सहित अनेक कार्यक्रम संतों, महापुरुषों और विशेषज्ञों की सलाह से आयोजित किए जाएंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि इन आयोजनों के तहत मासिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इस दौरान वाराणसी-खुरालगढ़ साहिब, फरीदकोट-खुरालगढ़ साहिब, बठिंडा-खुरालगढ़ साहिब और जम्मू-खुरालगढ़ साहिब तक चार शोभा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों के लिए एक विशेष लोगो तैयार किया जाएगा और श्री गुरु रविदास जी को समर्पित एक स्मारक सिक्का भी जारी किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित संत-महापुरुषों का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी श्रद्धा-भावना के साथ ये आयोजन करवा रही है और संतों, महापुरुषों, विद्वानों व विशेषज्ञों की अगुवाई और मार्गदर्शन में सभी कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jai Krishan Rouri , Lal Chand Kataruchak , Tarunpreet Singh Sond , Deepak Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD