Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में वार्षिक बजट प्राथमिकताओं पर बैठक आयोजित

जनहित से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए प्रस्तावित –विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Mukesh Repswal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंबा, (चुवाड़ी) , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 12:30 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्षिक बजट प्राथमिकताओं को लेकर उप-मंडल मुख्यालय चुवाड़ी स्थित पंचायत समिति सभागार में जिला एवं उप-मंडल स्तर के अधिकारियों  के  साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक के दौरान  जारी वित्त वर्ष में विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की।  

उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न विभागों की बजट प्राथमिकताओं का निर्धारण करते हुए अधिकारियों को क्षेत्र में जनहित से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने साथ में यह भी  निर्देश दिए कि विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत बजट मांग  तथा  लंबित देयताओं  से संबंधित संक्षिप्त विवरण  (ब्रीफ नोट) भी उपलब्ध करवाया जाए।

कुलदीप सिंह पठानिया ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को भटियात क्षेत्र में विभिन्न कृषि उपज के आधार पर किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रस्तावित स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्राक्कलन तैयार करने को कहा । 

विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के तहत विभिन्न परियोजनाओं में अर्जित उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए  विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न सड़क परियोजनाओं की निविदाएं जल्द आमंत्रित करने को निर्देशित किया। उन्होंने साथ में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं को जल्द पूर्ण करने को भी कहा। 

बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अवगत किया कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के अंतर्गत वन अनुमति से संबंधित एफसीए मामलों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एक हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल से संबंधित विभिन्न योजनाओं के मामलों को अनुमोदन सूची के अनुसार एफआरए के तहत प्रेषित किया जाए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंताओं सहित उपस्थित सभी विभागीय कार्यालय प्रमुखों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित विभिन्न  परियोजनाओं की प्रगति तथा आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट मांग से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, उपमंडलाधिकारी नागरिक  मनीष सोनी, अनिल भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी  जालम सिंह भारद्वाज, अधिक्षण अभियंता  दिवाकर पठानिया, राजेश मोंगरा,  राजीव ठाकुर,  वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, परियोजना राम पाल,  उपनिदेशक स्कूल शिक्षा  उच्च विकास महाजन, कृषि  भूपेंद्र  सिंह, पशुपालन राकेश भंगालिया, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा  सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Mukesh Repswal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD