Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

आम्रपाली दुबे की फिल्म 'सास बहू यमराज' का गाना रिलीज

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Amrapali Dubey, Saas Bahu Yamraj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 29, 2026, 11:25 IST

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'सास बहू यमराज' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता विक्रांत सिंह नजर आएंगे। मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का नया गाना 'सासुजी सुनीं' रिलीज कर दिया। भोजपुरी दर्शकों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। अब वे फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 

गाने में सास-बहू के बीच की नोकझोंक को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। आम्रपाली इसमें अपनी सास को मनाती हुई नजर आ रही हैं। गाने का माहौल हल्का-फुल्का और मनोरंजक है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों की मिठास और तकरार को बखूबी से दर्शाया गया है। आम्रपाली ने इस गाने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर गाने का पोस्टर शेयर कर लिखा, "सासुजी सुनीं रिलीज हो चुका है।" 

इस गाने को अल्का झा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके लिरिक्स धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं और ओम झा ने म्यूजिक तैयार किया है। संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं। इसमें आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, रितु चौहान और अवधेश मुखिया सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का नाम ही दर्शाता है कि इसमें सास और बहू के रिश्ते को हास्य और ड्रामा के साथ दिखाया जाएगा। भोजपुरी दर्शकों के बीच सास-बहू की कहानियां हमेशा से लोकप्रिय रही हैं। मेकर्स ने इसका पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया। फिल्म में आम्रपाली दुबे विक्रांत सिंह के साथ कोर्ट मैरिज कर अपने ससुराल जाती हैं, लेकिन लड़के की मां कलावती को शादी मंजूर नहीं होती। 

बाद में समाज की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए दोनों की दोबारा शादी कराई जाती है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब चित्रगुप्त और यमराज की एंट्री होती है, जो कहानी को नया रंग देगी। इसमें कलावती और आम्रपाली दोनों यमराज को भाई बना लेती हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Amrapali Dubey , Saas Bahu Yamraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD