Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विमान हादसे में अजित पवार की मौत से बढ़ी राजनीतिक हलचल, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- जांच होना जरूरी

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Ajit Pawar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 17:35 IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में हुए अचानक निधन से पूरे देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस दुखद घटना ने ना सिर्फ उनके परिवार और समर्थकों को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी चिंता और सवालों की लहर दौड़ा दी है। उनके निधन पर नेताओं ने शोक व्यक्त करने के साथ ही हादसे की जांच की भी मांग शुरू कर दी है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि अजित पवार का देहांत प्रीमेच्योर यानी समय से पहले हुआ और यह उन लोगों के लिए एक बड़ा आघात है जो उनके साथ काम करते थे। खड़गे ने कहा कि उनके परिवार वालों को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले, यही हम सभी प्रार्थना कर सकते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस हादसे की जांच होना जरूरी है क्योंकि यह एक अननैचुरल एक्सीडेंट है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने छोटे प्लेन में ऐसा हादसा क्यों हुआ, जबकि सुरक्षा के लिहाज से ये ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में इस तरह की घटनाएं लगातार क्यों हो रही हैं, यह चिंता का विषय है। 

उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को इस मामले पर गहन ध्यान देना चाहिए और जांच कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सुरक्षा और जीवन से जुड़ा मामला है। पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि अजित पवार देश के बड़े नेताओं में से एक थे और महाराष्ट्र की राजनीति में उनका योगदान अमूल्य था। 

उन्होंने कहा कि इस दुख में समाजवादी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस हादसे में किसी तरह की साजिश हुई हो तो जांच कर उसे सामने लाया जाना चाहिए। अगर ऐसा कुछ नहीं पाया गया तो इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण एक्सीडेंट ही माना जाएगा। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हर प्लेन क्रैश के अलग-अलग कारण हो सकते हैं। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हादसे में क्या हुआ, यह तुरंत कहना मुश्किल है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि कोई टेक्निकल खराबी थी, खराब मौसम का असर था या कोई और वजह थी। उन्होंने कहा कि मौत तो मौत होती है और इसे केवल भगवान ही जानते हैं। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग इस विमान में इस दुनिया से चले गए, उनका वक्त यहीं खत्म हो गया।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Ajit Pawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD