Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मलविंदर सिंह कंग द्वारा खरड़ शहर की विभिन्न समस्याओं का जायजा, शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Kharar, Kharar News, News of Kharar, Kharar Updates
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर) , 27 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 15:52 IST

श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सांसद मलविंदर सिंह कंग ने खरड़ शहर की विभिन्न कॉलोनियों एवं सेक्टर-124 को जोड़ने वाली 200 फुट सड़क से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों को सुनने के लिए सेक्टर-124 के निवासियों से मुलाकात की तथा जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने सेक्टर-125 के बुद्धा पार्क के आसपास रहने वाली लगभग 4000 की आबादी को पीने के पानी की आ रही समस्याओं को भी सुना तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

लोकसभा सदस्य ने सेक्टर-125 में ऑल इंडिया राहत फाउंडेशन द्वारा संचालित अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के स्कूल में बच्चों का हौसला बढ़ाने हेतु आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप का भी दौरा किया। इस अवसर पर फाउंडेशन के चेयरमैन श्री सिद्धू एवं मैडम रुचिका शर्मा ने एमपी कंग का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

श्री कंग ने निज्जर रोड स्थित एसबीपी होम-तीन के निवासियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही छोटे-छोटे मुद्दों का समाधान करने के निर्देश दिए। खरड़-लांडरां रोड की खराब स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने ड्रीमलैंड प्रमोटर कार्यालय के समीप स्थित शिवालिक सिटी एवं अन्य कॉलोनियों के निवासियों की समस्याएं सुनीं तथा मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि खरड़-लांडरां रोड की स्थिति को अधिकारियों के साथ समन्वय कर बहुत जल्द बेहतर किया जाएगा, ताकि आम जनता एवं राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन सभी बैठकों के दौरान पूर्व चेयरमैन हाकम सिंह, अंतर सिंह बराड़ (सीनियर एडवोकेट), जतिंदर राणा (सीनियर नेता) तथा हरमीत सिंह (इंचार्ज, मालवा एजुकेशन ज़ोन) विशेष रूप से उपस्थित रहे। ड्रीमलैंड प्रमोटर के परमिंदर सिंह एवं जसविंदर सिंह ने विशेष रूप से समय निकालकर लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एमपी श्री कंग का धन्यवाद किया।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD