Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिलाएं जब पूरी ताकत से गेम में उतरती हैं, तो कोई उनके सामने खड़ा नहीं हो सकता : युविका चौधरी

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Yuvika Chaudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 12:30 IST

एक्ट्रेस युविका चौधरी जल्द ही अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' में नजर आएंगी, उन्होंने रियलिटी शो में महिलाओं के साथ होने वाले दोहरे मापदंडों पर खुलकर बात की। जहां अक्सर उनकी भावनाओं को गलत या कमजोर समझा जाता है। इस धारणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अपनी कमजोरी या भावनाएं दिखाने पर ज्यादा सख्ती से जज किया जाता है, युविका ने कहा कि जब महिलाएं पूरे विश्वास के साथ गेम में उतरती हैं, तो वे एक ऐसी ताकत बन जाती हैं जिसे कोई रोक नहीं सकता और वे शानदार प्रस्तुति देती हैं।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने बताया, "जब कोई महिला सच में खेलती है, तो किसी और के लिए कोई जगह नहीं बचती। अगर महिलाएं पूरी तरह से गेम में उतरती हैं, तो कोई उनके सामने खड़ा नहीं हो सकता, वे इतनी मजबूत होती हैं।" एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वह अपनी इस यात्रा को अपनी व्यक्तिगत भागीदारी से कहीं ज्यादा देखती हैं। 

युविका ने बताया, "मुझे ऐसा ही लगता है। मैं यहां सभी महिलाओं को रिप्रेजेंट करने और दुनिया को यह दिखाने आई हूं कि हम सब बहुत कुछ कर सकती हैं। बस अपने लिए स्टैंड लो।" युविका 'ओम शांति ओम' और 'तो बात पक्की!' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 2009 में वह कन्नड़ फिल्म मलयाली जोतयाली में गणेश के साथ लीड रोल में भी काम कर चुकी हैं। 

साल 2015 में वह रियलिटी शो बिग बॉस 9 में कंटेस्टेंट थीं और साल 2019 में उन्होंने पति प्रिंस नरूला के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में हिस्सा लिया और विनर बनीं। उन्हें पिछली बार अंकुश भट्ट निर्देशित साइबर वार में देखा गया था। इसमें मोहित मलिक और सनाया ईरानी भी उनके साथ लीड रोल में हैं। युविका नच बलिए के बाद एक बार फिर से पति के साथ रियलिटी शो में नजर आएंगी। 

युविका की प्रिंस से मुलाकात बिग बॉस 9 के सेट पर हुई थी। प्रिंस ने साल 2018 में उन्हें प्रपोज किया और उनकी सगाई हो गई। उन्होंने साल 2018 में मुंबई में शादी की। उनकी एक बेटी है। बनिजय एशिया के रियलिटी शो द 50 जल्द ही जियो हॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम होने वाला, द 50 में युविका चौधरी, प्रिंस नरूला के साथ रिद्धि डोगरा, करण पटेल, मिस्टर फैजू, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, दिव्या अग्रवाल, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, डिंपल सिंह, चाहत पांडे, हामिद बार्कजी, सुमायरा शेख, लवकेश कटारिया, नेहल चुडासमा, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, वंशज सिंह, कृष्णा श्रॉफ समेत अन्य सितारे नजर आएंगे।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Yuvika Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD