Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा गढ़शंकर के गांवों में लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति किया गया जागरूक

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के 10 लाख रुपये के लाभ से अब किसी को महंगे इलाज के कारण कर्ज में नहीं डूबना पड़ेगा: डिप्टी स्पीकर रोड़ी

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Mukh Mantri Sehat Yojana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़शंकर/होशियारपुर , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 18:18 IST

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक स जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने आज विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने गांव स्तर पर आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य जनहितैषी नीतियों और चल रही विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। गांववासियों द्वारा डिप्टी स्पीकर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में लिए गए ऐतिहासिक फैसले आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गांवों का समग्र विकास और लोगों की जीवन-शैली में सुधार करना है।

इस मौके पर डिप्टी स्पीकर रोड़ी ने पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई 10 लाख रुपये की कैशलेस मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत हर परिवार को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अब सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है, जिससे अब किसी को भी महंगे इलाज के कारण कर्ज के बोझ तले नहीं आना पड़ेगा।

डिप्टी स्पीकर ने लोगों से अपील की कि वे अपना स्वास्थ्य कार्ड अवश्य बनवाएं और इस योजना का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अत्यंत सरल है और गांव स्तर पर कैंप लगाकर लोगों की सहायता की जा रही है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि लोगों से सीधा संपर्क बनाए रखना ही लोकतंत्र की वास्तविक ताकत है।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, ब्लॉक एवं गांव स्तर के कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान आने वाले समय में विकास कार्यों को और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mukh Mantri Sehat Yojana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD