Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लगातार दूसरे दिन मिला जबरदस्त समर्थन

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पंजीकरण अभियान में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, लाल चंद कटारूचक और डॉ. बलजीत कौर ने निभाई अग्रणी भूमिका

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Lal Chand Kataruchak, Mukh Mantri Sehat Yojna, Amansher Singh Sherry Kalsi, Sherry Kalsi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 18:08 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज पटियाला में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पंजीकरण अभियान को लगातार दूसरे दिन जारी रखते हुए अमन विहार कॉलोनी, त्रिपड़ी, सुखराम कॉलोनी, गांव लंग, माता कौशल्या अस्पताल और राजिंदरा अस्पताल में स्वास्थ्य कार्ड जारी करने वाले केंद्रों का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि यह योजना राज्य के प्रत्येक मूल निवासी को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज प्रदान करती है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अब राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अब निजी अस्पतालों में भी उपचार करा सकेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह योजना इस उद्देश्य से तैयार की गई है कि राज्य का कोई भी नागरिक आर्थिक तंगी के कारण गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि इस योजना के अंतर्गत सभी दवाइयों के साथ-साथ डायग्नोस्टिक जांच भी मुफ्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसके तहत नागरिकों को ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी तथा अन्य उन्नत चिकित्सा श्रेणियों में विशेष उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना में अस्पतालों में इलाज की पूरी लागत के साथ-साथ डायग्नोस्टिक सेवाएं भी पूरी तरह कवर की गई हैं।

योजना के प्रति व्यापक जागरूकता और इसके जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने पठानकोट के भोआ हलके के गांवों बमियाल, नरोट जैमल सिंह और अनियाल का विशेष दौरा किया। उन्होंने घर-घर जाकर निवासियों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभों की जानकारी दी और स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए लोगों को मौके पर ही टोकन जारी करवाना सुनिश्चित किया।

इसी प्रकार, मलोट में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने भी घर-घर जाकर लोगों को इस योजना के बारे में अवगत कराया और इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी पहल बताया, जो समाज के सभी वर्गों के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करती है।राज्य के अन्य हिस्सों में भी स्वास्थ्य कार्ड पंजीकरण अभियान पूरी सक्रियता से जारी रहा।

विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने बटाला में पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत की, जबकि सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली ने मानसा के गांव खोखर खुर्द में अभियान का शुभारंभ किया। इससे इस योजना का लाभ हर घर तक पहुंचाने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और सुदृढ़ हुई।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Lal Chand Kataruchak , Mukh Mantri Sehat Yojna , Amansher Singh Sherry Kalsi , Sherry Kalsi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD