Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अभिषेक-सूर्या की तूफानी पारी के दम पर भारत की 8 विकेट से जीत, टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Abhishek Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 25 Jan 2026

Last updated on: Jan 26, 2026, 16:21 IST

अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 154 रनों के लक्ष्य को महज 10 ओवरों में हासिल कर लिया। लगातार तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। 

कीवी टीम 34 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ग्लेन फिलिप्स ने मार्क चैपमैन के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। फिलिप्स 40 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 48 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चैपमैन ने 32 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

मेजबान खेमे से जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट निकाले। हर्षित राणा को 1 सफलता हाथ लगी। इसके जवाब में भारत ने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन (0) का विकेट गंवा दिया। यहां से ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ महज 19 गेंदों में 53 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

ईशान 13 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए। यहां से अभिषेक शर्मा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 102 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को आसान जीत दिलाई। अभिषेक 20 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 68 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सूर्या ने 26 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 57 रन की नाबाद पारी खेली। कीवी खेमे से मैट हेनरी और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। दोनों देशों के बीच सीरीज के अंतिम दो मैच 28 और 31 जनवरी को क्रमश: विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाने हैं।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Abhishek Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD