Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोमल मित्तल एवं एस एस पी हरमनदीप सिंह हांस द्वारा गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में लगभग 1000 विद्यार्थी लेंगे भाग

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 18:34 IST

पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी कल्याण एवं बागवानी विभागों के मंत्री श्री मोहिंदर भगत 26 जनवरी को शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज, फेज-6, मोहाली में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह जानकारी उपायुक्त कोमल मित्तल ने आज यहां दी।

उपायुक्त कोमल मित्तल ने एस एस पी हरमनदीप सिंह हांस के साथ आज समारोह स्थल पर गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल के दौरान परेड, मार्च पास्ट, झांकियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुतियां अत्यंत प्रभावशाली रहीं। 

उन्होंने कड़ाके की ठंड के बावजूद विद्यार्थियों द्वारा दिखाए गए उत्साह एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि एपीजे स्कूल, खरड़; सेंट सोल्जर कॉन्वेंट स्कूल, मोहाली; सरकारी हाई स्कूल, दाऊं; अजीत करम सिंह इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली तथा शिवालिक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों सहित लगभग 1000 विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर सरकारी कॉलेज, मोहाली; लक्ष्मी तारा राठौर स्कूल, सियालबा माजरी; माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल, स्वारा तथा सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुराली के एनसीसी कैडेट्स ने भी भाग लिया। इसके अतिरिक्त सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोहाना एवं स्कूल ऑफ एमिनेंस, फेज-3बी1 के बैंड दलों ने डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल के नेतृत्व में पुरुष एवं महिला पुलिस टुकड़ियों के पीछे-पीछे मार्च किया।

जागरूकता गतिविधि के रूप में सीएम की योगशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिला योग समन्वयक प्रतिमा डावर की देखरेख में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग अभ्यास करवा कर दर्शकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन सरकारी प्राइमरी स्कूल, फेज-3बी1, मोहाली के विशेष बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ किया गया।

उपायुक्त ने आगे बताया कि बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा तथा समस्त प्रबंधों से संबंधित सभी तैयारियां प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिला पुलिस द्वारा एस एस पी हरमनदीप सिंह हांस की निगरानी में पूरी कर ली गई हैं। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों को दर्शाती झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। 

स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, कृषि एवं सहकारिता विभाग, वन विभाग, वेरका, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा पीएसपीसीएल द्वारा झांकियां तैयार की गई हैं। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों में एडीसी अनमोल सिंह धालीवाल एवं गीतिका सिंह, एस डी एम दमनदीप कौर, सहायक आयुक्त (जनरल) डॉ. अंकिता कांसल, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी गुरमीत सिंह सोही, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. गिन्नी दुग्गल तथा दर्शनजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD