Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'बॉर्डर-2' के दीवाने हुए नील नितिन मुकेश, गर्व और सम्मान के साथ फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम को दी बधाई

Sunny Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Neil Nitin Mukesh, Border 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 17:23 IST

सनी देओल और मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन फिल्म ने 30 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रिपब्लिक डे की सबसे बड़ी ओपनिंग करने से चूक गई, क्योंकि ये खिताब शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के नाम है। इसी बीच अभिनेता नील नितिन मुकेश ने फिल्म और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की खुलकर तारीफ की है।

नील नितिन मुकेश ने फिल्म 'बॉर्डर-2' की खुलकर तारीफ की है और फिल्म को दिल छू लेने वाला बताया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे फिल्म की स्टारकास्ट के साथ दिख रहे हैं। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "क्या शानदार फिल्म है! क्या गजब की विरासत है जिसे गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाया गया है। 

फिल्म की निर्माता निधि दत्त को बहुत बधाई, जिन्होंने बॉर्डर-2 के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया है।" 'बॉर्डर-2' को इतनी भव्यता, भावनाओं और गर्व के साथ पर्दे पर लाने के लिए कई लोगों ने मेहनत की है। सनी देओल की तारीफ कर उन्होंने कहा, "सर, आप हमेशा की तरह बेहतरीन फॉर्म में हैं। ज़बरदस्त शक्ति और ज़बरदस्त गंभीरता के साथ आपने फिल्म में जान डाल दी। 

वरुण धवन ने अपने अभिनय से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका दबदबा हर फ्रेम में देखने को मिला है।" अभिनेता ने दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की भी तारीफ की, और सबसे ज्यादा वे फिल्म के गानों के फैन दिखे। फिल्म के सातों गानों को अभिनेता ने शानदार बताया। नील ने इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी बनाने का भार उठाने और उसे अपने अंदाज में पेश करने के लिए पूरी टीम की सराहना की है।

बता दें कि 'बॉर्डर-2' में वही एलिमेंट और इमोशन डालने की कोशिश की गई है जो फिल्म 'बॉर्डर' में डाले गए थे। फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक 1997 में आई फिल्म की याद दिलाते हैं। हालांकि, देखना होगा कि फिल्म कमाई के मामले में 'बॉर्डर' को पीछे छोड़ पाती है या नहीं। बॉर्डर ने 1997 में अपने बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई की थी। 

इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सेकनिल्क के मुताबिक फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन 64.98 करोड़ रुपये का किया था, जबकि घरेलू स्तर पर भारत में 39.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई थी।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Neil Nitin Mukesh , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD