Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

'द 50' में जाने से पहले सपना चौधरी ने दिया सबको चैलेंज, कहा- मैं सबको देख लूंगी

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Sapna Choudhary, The 50
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 13:56 IST

भारतीय टेलीविजन का अनोखा रियलिटी शो 'द 50' अभी शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शो में 50 सेलिब्रिटी शिरकत करेंगी। शुक्रवार को हरियाणा की मशहूर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी ने भी शो में जाने से पहले कंटेस्टेंट को चुनौती दे डाली है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।

इसमें एक आदमी उनके घर के बाहर टिकट रखकर चला जाता है। सपना बाहर टिकट उठाकर अंदर आती है और खुशी से फैंस को बताती है। वीडियो में वे कहती हैं, "आज मैं इतनी खुश हूं कि बता भी नहीं सकती। मुझे टिकट मिल गया है। आप समझ गए होंगे कि मैं इंडिया के सबसे बड़े रियलिटी शो 'द 50' में जाने वाली हूं।" उन्होंने आगे कहा, "यह शो 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होगा। 

आपको इसे जरूर देखना है, क्योंकि इसमें 50 सेलेब्स नजर आएंगे। मैं उन्हें देख लूंगी, उनकी फिक्र आप न करें। बस शो देखिएगा।" सपना ने पोस्ट कर लिखा, "शो 'द 50' की मेरी टिकट आ गई। यह शो 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।" अभिनेत्री सपना चौधरी अब 7 साल बाद फिर से रियलिटी शो में वापसी कर रही हैं। 

इससे पहले वे 'बिग बॉस 11' में नजर आईं थीं। शो में उन्होंने अपने डांस और देसी स्टाइल से दर्शकों का दिल जीता था। अब देखना होगा कि इस बार वे दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएंगी कि नहीं। पोस्ट शेयर करने के बाद शो के खिलाड़ी और सपना के फैंस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। वहीं, कुछ ने शुभकामनाओं की बौछार कर दी। मशहूर कंटेंट क्रिएटर और बिग बॉस कंटेस्टेंट दिग्विजय ने कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी। 

बता दें कि दिग्विजय भी शो में एंट्री ले रहे हैं। वहीं, शो में सपना और दिग्विजय के अलावा, इसमें करण पटेल, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), दिव्या अग्रवाल, अर्चना गौतम, प्रिंस नरूला, मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत और प्रतीक सहजपाल, ऋद्धि डोगरा और उर्वशी ढोलकिया, चाहत पांडे और नीलम गिरी समेत कई कंटेस्टेंट नजर आएंगे। 'द 50' एक बड़ा रियलिटी गेम शो है, जिसमें 50 मशहूर हस्तियां एक महल में रहकर अलग-अलग चुनौतियों में हिस्सा लेंगी। यह शो दर्शकों और कंटेस्टेंट को एक नया और अलग अनुभव देने वाला है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Sapna Choudhary , The 50

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD