Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड : ईशान किशन की तूफानी पारी, टी20 क्रिकेट में बना दिया रिकॉर्ड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ishan Kishan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 23 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 13:38 IST

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में तूफानी पारी खेलते हुए रिकॉर्ड बना दिया। किशन ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 76 रन की पारी खेली। पावरप्ले के दौरान ईशान किशन ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए। इसी के साथ ईशान नॉन-ओपनर्स के तौर पर पावरप्ले के दौरान 50 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बन गए।

महज 6 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारत ने पावरप्ले के खेल तक 75/2 का स्कोर बना दिया। यह भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले टोटल रहा। इससे पहले टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग में टी20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 76 रन बनाए थे। ईशान किशन ने लंबे वक्त बाद भारतीय टीम में वापसी की है। 

नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले मैच में किशन महज 8 रन ही बना सके थे, लेकिन अगले मुकाबले में उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाई है। टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले किशन की यह शानदार फॉर्म टीम इंडिया के लिए सकारात्मक संकेत हैं। मुकाबले की बात करें, तो न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। 

इस टीम के लिए कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 47 रन जुटाए, जबकि रचिन रवींद्र ने 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज 1-2 से गंवाई थी। इसके बाद भारत ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को 48 रन से जीतकर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। अब भारत का मकसद इस मुकाबले को जीतकर 5 मुकाबलों की सीरीज में बढ़त दोगुना करना है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ishan Kishan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD