Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बस कहीं से रन चाहिए थे, ताकि अपने सवालों के जवाब मिल सकें : ईशान किशन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ishan Kishan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर , 23 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 13:26 IST

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 76 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने में मदद की। उन्हें इस पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मुकाबला जीतने के बाद ईशान किशन ने कहा, "मेरा ज्यादा फोकस इस बात पर था कि इस मुकाबले में मुझे क्या करना है। 

कभी-कभी आपको खुद समझ आ जाता है कि आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। तब बस अच्छे माइंडसेट में रहना जरूरी होता है। गेंद पर नजर रखनी होती है और अपने पसंदीदा शॉट खेलने होते हैं।" उन्होंने कहा, "हमने तय किया था कि जोखिम नहीं लेंगे, क्रॉस-बैट शॉट नहीं खेलेंगे, लेकिन मैं पावरप्ले में फिर भी ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहता था। 

आखिरकार, जब आप 200 से ज्यादा रनों का पीछा कर रहे हों, तो पावरप्ले में अच्छे रन बनाना जरूरी होता है। मुझे क्रीज पर बहुत अच्छा महसूस हो रहा था। शुरुआत से ही मैं गेंद को अच्छी तरह कनेक्ट कर पा रहा था, इसलिए मैंने खुद पर भरोसा किया। मुझे यह एहसास था कि अगर मैं अच्छे शॉट खेलता रहा, तो टीम के लिए यह कर सकता हूं।"

ईशान किशन लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहे। उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में वापसी की है। ईशान ने कहा, "घरेलू क्रिकेट में भी मेरा फोकस रन बनाने पर ही था। कभी-कभी यह अपने लिए करना जरूरी होता है। खुद के सवालों के जवाब देने के लिए कि आप कैसे बल्लेबाजी कर रहे हैं और क्या आप भारत के लिए खेलने में सक्षम हैं। 

इसी वजह से मेरे लिए घरेलू क्रिकेट खेलना और रन बनाना अहम था। मुझे लगा कि मैं पूरी पारी खेल सकता हूं और अच्छे शॉट लगा सकता हूं। बस कहीं से रन चाहिए थे, ताकि अपने सवालों के जवाब मिल सकें। अगर मैं आउट भी हो जाता, तब भी मैं बस अच्छी क्रिकेट खेलना चाहता था।भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह नेशनल स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 15.2 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ishan Kishan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD