Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 को अपनाने के साथ संपन्न

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India, Dr Sukhbir Singh Sandhu, Dr Vivek Joshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 12:22 IST

भारत निर्वाचन आयोग का लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2026 आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 को अपनाने के साथ संपन्न हुआ। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) श्री ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त (ईसीज) डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी, 42 चुनाव प्रबंधन संस्थाओं (ईएमबी) के प्रमुख, 70 से अधिक राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ, निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी तथा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 36 मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आईआईसीडीईएम–2026 के समापन सत्र में उपस्थित रहे।

समापन सत्र में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली डिक्लेरेशन 2026 का वाचन किया, जिसे ईएमबीज द्वारा सर्वसम्मति से अपनाया गया। ईएमबी ने घोषणा-पत्र के पाँच स्तंभों—मतदाता सूचियों की शुद्धता, चुनावों का संचालन, अनुसंधान और प्रकाशन, प्रौद्योगिकी का उपयोग तथा प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण—से संबंधित विषयों पर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। 

प्रतिभागियों ने समय-समय पर अपनी प्रगति की समीक्षा करने का भी संकल्प लिया तथा 3, 4 और 5 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडियन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ डेमोक्रेसीज़ एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) में बैठक करने का प्रस्ताव रखा। ईएमबीज ने अंतरराष्ट्रीय आईडीईए के नेतृत्व में सात विषयों और आईआईआईडीईएम के नेतृत्व में 36 विषयों पर आधारित विश्व लोकतंत्रों की सह-क्यूरेटेड विश्वकोश तैयार करने; ईसीआई-नेट जैसे डिजिटल प्लेटफार्मों के सह-विकास; आईआईआईडीईएम द्वारा पारदर्शी प्रथाओं के प्रशिक्षण एवं आदान-प्रदान तथा चुनावों के संचालन और मतदाता सूचियों की तैयारी में पेशेवरता लाने का भी संकल्प लिया।

अपने मुख्य भाषण में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने कहा कि सम्मेलन में आदर्श अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन मानकों पर चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान हुई 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन बैठकों से आपसी सहयोग के विस्तार तथा साझा प्राथमिकताओं और दृष्टिकोणों की समझ में योगदान डाला है।

समापन सत्र में बोलते हुए निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि खुली चर्चा, पारस्परिक सम्मान और एक-दूसरे से सीखने की इच्छा वैश्विक निर्वाचन समुदाय की परिपक्वता और पेशेवरता को दर्शाती है। अपने संबोधन में निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने कहा कि ईसीआई-नेट की शुरुआत विशेष रूप से भारत की तकनीकी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण रही है।

तीन दिवसीय यह सम्मेलन, जो अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा सम्मेलन था, का शुभारंभ एक भव्य स्वागत समारोह और उद्घाटन सत्र के साथ हुआ, जिसमें 42 ईएमबी के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और 27 देशों के मिशन प्रमुखों सहित लगभग 1,000 व्यक्तियों ने भाग लिया।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India , Dr Sukhbir Singh Sandhu , Dr Vivek Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD