राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर माय भारत, चंडीगढ़, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत, एनएसएस इकाई, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सहयोग से 25 जनवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तरीय मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नैतिक मतदान को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में मतदाता शपथ, प्रथम बार मतदाताओं का सम्मान एवं पदयात्रा शामिल होगी। युवाओं एवं विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने वाले नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया जाता है।