Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सुलह विधानसभा क्षेत्र को दी 76.41 करोड़ रुपये की सौगात

नव स्तरोन्नत तहसील सुलह का किया शुभारम्भ

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Chander Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

22 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 15:48 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 76.41 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नए तहसील कार्यालय सुलह का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने हमीरपुरदृसुजानपुरदृथुरलदृमरांडा मार्ग पर मौल खड्ड पर 12.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो लेन पुल और मलाग से मलाहा लिंक रोड पर मौल खड्ड पर 3.57 करोड़ रुपये से निर्मित पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने धीरा में 10.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन, 5.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन धीरा, खरूल में 16 लाख रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन, भोडा में 15 लाख रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन, 25 लाख रुपये की लागत से बने स्वास्थ्य उप-केंद्र भवन कोना, 89 लाख रुपये की लागत से बने पशु चिकित्सालय भवन सुलह, मूंधी में 49 लाख रुपये की लागत से बने पशु औषधालय भवन तथा 50 लाख रुपये की लागत से राजकीय उच्च विद्यालय भट्टु समूला में अतिरिक्त आवासीय सुविधा का उद्घाटन किया।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने तहसील पालमपुर में पेयजल आपूर्ति योजना झरेत राजहूं और पेयजल आपूर्ति योजना परौर खरोत के जल वितरण प्रणाली के 5.45 करोड़ रुपये के सुधार कार्य तथा भावरना और भेडू महादेव ब्लॉक के कुछ हिस्सों और घलून (मलनून) के लिए परौर एवं अन्य गांवों के लिए 31.69 करोड़ रुपये की लागत की जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया।

उन्होंने 2.87 करोड़ रुपये की लागत से गल्लू भोडा से शिवनगर मार्ग पर मोल खड्ड पर निर्मित होने वाले पुल तथा तहसील धीरा में चौधरी तारा चंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गग्गल के दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त परिसर की आधारशिला भी रखी।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Chander Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD