Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जंग, चोट और बदलाव… 'बॉर्डर 2' ने वरुण धवन के निजी जीवन पर डाला असर

Varun Dhawan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Border 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 22, 2026, 17:59 IST

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के लिए उनकी आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' सिर्फ एक नई फिल्म नहीं, बल्कि उनके करियर और जीवन का एक बेहद खास अनुभव है। वरुण ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की कई तस्वीरें साझा कीं और बताया कि इस फिल्म ने उन्हें सीमाओं से आगे बढ़ना सिखाया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उन्हें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से बदलने वाला रहा। 

वरुण ने अपने पोस्ट में लिखा, "यह फिल्म मेरे लिए एक जंग जैसी रही, जिसने मुझे बेहतर इंसान और बेहतर कलाकार बनने में मदद की। फिल्म ने मुझे सीमाओं से आगे बढ़ना सिखाया। फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटें आईं और निजी जीवन में भी कई बदलाव का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद, मैंने अपनी पूरी ऊर्जा और मेहनत फिल्म में लगा दी।"

वरुण ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ''मैं दर्शकों के सामने इस फिल्म को पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैं फिल्म का अपना पसंदीदा बैकग्राउंड म्यूजिक भी साझा कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि लोग ये फिल्म देखें।'' 'बॉर्डर 2' के निर्माता गुलशन कुमार और टी-सीरीज हैं। फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह हैं, जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी. दत्ता और निधि दत्ता इसके निर्माण में शामिल हैं।

'बॉर्डर 2' 1997 में आई जे.पी. दत्ता की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। नई फिल्म भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, लेकिन इसे नए दौर की कहानी और भावनाओं के साथ पेश किया जा रहा है। फिल्म में सनी देओल एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आएंगे। 

उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के क्रेज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म वीकेंड पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।

 

Tags: Varun Dhawan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD