Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'पुरुषों से ज्यादा मजबूत होती हैं महिलाएं,' विशाल भारद्वाज ने बताया फरीदा जलाल को क्यों चुना?

Shahid Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Triptii Dimri, Vishal Bhardwaj, O Romeo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jan 2026

Last updated on: Jan 22, 2026, 13:20 IST

अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' लेकर आ रहे हैं। फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी और फरीदा जलाल भी अहम भूमिका में हैं। हाल ही में निर्देशक विशाल भारद्वाज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए फरीदा जलाल को चुनने के पीछे की वजह बताई।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि महिलाएं पुरुषों से कहीं ज्यादा मजबूत होती हैं। पुरुषों को रोने के लिए किसी का सहारा चाहिए होता है, लेकिन महिलाएं अकेले ही सब संभाल लेती हैं।" विशाल अपने बचपन की यादें ताजा करते हुए बताते हैं कि "मैंने अपने घर में ताई और दादी को देखा है। वे इतनी साहसी थीं कि मोहल्ले के लड़के रात को नीचे खड़े होकर शोर मचाते थे, और अगर ताई आकर उन्हें डांट दें तो पूरी गैंग डरकर भाग जाती थी।"

विशाल ने बताया कि शुरू में उन्होंने फरीदा से कहा था कि इस किरदार में भाषा थोड़ी अलग हो सकती है। उन्होंने कहा, "जब मैंने फरीदा से फिल्म में उनके किरदार की भाषा को लेकर कहा था, तो फरीदा ने बिना हिचकिचाहट के इसे स्वीकार किया था। फिल्म की कहानी में शाहिद का किरदार ऐसा है जिससे सब डरते हैं, लेकिन उसकी दादी उसे पकड़कर ठीक करती हैं। 

फरीदा जलाल ने इस भूमिका को पूरी सच्चाई और जोश के साथ निभाया है।" उन्होंने फिल्म को लेकर कहा, "यह एक लव स्टोरी है। लोग गालियों और हिंसा को लेकर अक्सर सवाल उठाते हैं। हम समाज के तौर पर सड़कों पर गालियां सुनकर चुप रह जाते हैं, लेकिन सिनेमा में वही चीजें देखकर आपत्ति करते हैं। मुझे लगता है कि सिनेमा समाज का एक आईना है। 

यह हमें हमारी सच्चाई दिखाता है।" फिल्म 'ओ रोमियो' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, और फरीदा जलाल के अलावा, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अरुणा ईरानी, और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

 

Tags: Shahid Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Triptii Dimri , Vishal Bhardwaj , O Romeo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD