Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

मनोज सिन्हा ने अमीरा कदल पुल का किया उद्घाटन तो नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने किया विरोध

Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 12:07 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमीरा कदल पुल का उद्घाटन किया, जिसका नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद शाहीन ने विरोध किया और इसे अनावश्यक हस्तक्षेप बताया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद शाहीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उपराज्यपाल द्वारा अमीरा कदल में पुनर्निर्मित पैदल यात्री पुल के उद्घाटन पर सवाल उठाए और कहा कि इससे लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण कमजोर होता है।

सज्जाद शाहीन ने कहा कि अमीरा कदल में पुनर्निर्मित पैदल यात्री पुल का उपराज्यपाल द्वारा उद्घाटन करना नागरिक कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप को दर्शाता है। ऐसे कार्य निर्वाचित सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जाने चाहिए। जब एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पैदल यात्री पुलों के उद्घाटन जैसे कार्यों में दखल देता है तो यह संस्थागत सीमाओं को धुंधला करता है, लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण को कमजोर करता है और शासन के स्थापित मानदंडों का उल्लंघन करता है।

बता दें कि श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 7.70 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना की शुरुआत दिसंबर 2023 में की गई थी। इस पुल के उद्घाटन के मौके पर एलजी ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण यह परियोजना शहरी आवागमन और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करते हुए विरासत को संरक्षित करेगी।इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के माध्यम से अपने शहरों में नई जान फूंककर हम अपनी जड़ों का सम्मान कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह प्रतिबद्धता केवल बुनियादी ढांचे के उन्नयन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए एक उज्जवल और अधिक मजबूत भविष्य के निर्माण से भी जुड़ी है।उन्होंने कहा, “एक सच्चा स्मार्ट शहर केवल नए बुनियादी ढांचे के बारे में नहीं होता। यह गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के एक बिल्कुल नए तरीके को जन्म देने के बारे में होता है, जो जीवंत, कुशल और समावेशी हो।”उपराज्यपाल ने कहा कि पैदल यात्री पुल के खुलने से आवागमन में सुधार होगा, वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को एक सुखद अनुभव प्राप्त होगा।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD