Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'कोहरा' में दिखेगा पंजाब का नया चेहरा

Web Series, OTT
Web Series, OTT
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 12:05 IST

लोकप्रिय क्राइम थ्रिलर सीरीज 'कोहरा' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसे लेकर निर्देशक समेत सीरीज के कलाकारों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। अभिनेता बरुन सोबती ने बताया कि वे हमेशा से ही क्रिएटिव फील्ड में आगे बढ़ना चाहते थे। उन्होंने कहा, "इस शो के जरिए मुझे मोना सिंह के साथ काफी समय बिताने का मौका मिला। लेखन में मैं अभी उतना मजबूत नहीं हूं, लेकिन इस काम ने मुझे अपनी कमजोरियों को समझने और खुद को बेहतर बनाने का मौका दिया।

इसी के साथ ही रणविजय ने कहा, "अक्सर हम इंटरव्यू या प्रमोशन के दौरान नहीं जान पाते कि सामने वाले की जिंदगी में क्या चल रहा है। हर किसी के पास निजी जीवन, परिवार, और काम की चुनौतियां साथ-साथ चलती रहती हैं। इस सीरीज में केवल अपराध ही नहीं, बल्कि जांच करने वालों की निजी जिंदगी पर भी फोकस किया गया है। इससे शो अलग और खास लगता है।"

रणविजय ने आगे कहा कि बाहर से सबकी जिंदगी परफेक्ट लगती है, लेकिन अंदर कई परतें होती हैं। यह शो सिखाता है कि हर इंसान कुछ न कुछ झेल रहा है। इससे हम यह सीख सकते हैं कि हमारे पास जो है, उसके लिए हमें शुक्रगुजार होना चाहिए।अभिनेत्री मोना सिंह ने जीवन के सबक पर बात की। उन्होंने कहा, "जिंदगी में आगे बढ़ने का सही तरीका गलतियों को अपराधबोध में न बदलकर उनसे सीखना और अपने हर अनुभव से कुछ सीखना है। 

लोग हमारे जीवन में आते-जाते हैं, लेकिन सब कुछ सिखाकर जाते हैं। इंसान होने की यही खूबी है कि हम इन अनुभवों से बेहतर बनें, कड़वाहट छोड़कर आगे बढ़ें।"इसी के साथ निर्देशक सुदीप शर्मा ने पंजाबी संस्कृति की तारीफ की। उन्होंने कहा, "मुझे पंजाबी कल्चर बहुत पसंद है। शो का पूरा श्रेय गुंजित और डिग्गी को जाता है। पंजाब ने मुझे दिल से अपनाया है। मैं भी कुछ हिस्सों में जुड़ा रहा, जहां मैंने पंजाबी में कुछ आइडिया और मजेदार बातें जोड़ने में मदद की।"

 

Tags: Web Series , OTT , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Actor , Mumbai News , Barun Sobti , Kohrra 2 , Mona Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD