Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नोएडा में जैगुआर कार का भीषण सड़क हादसा, 19 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल

Hadsa, Accident, Road Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 11:37 IST

शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही भरी ड्राइविंग ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत एलिवेटेड रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवती फलक अहमद की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस अज्ञात कैंटर ट्रक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा 20 जनवरी 2026 को हुआ। कार संख्या एचपी 11 सी 6330 (जैगुआर) में चार युवक-युवतियां सवार थे। कार में सवार लोगों की पहचान आयुष भाटी (18 वर्ष) निवासी सेक्टर-47, नील पवार (18 वर्ष) निवासी सेक्टर-50, कुमारी फलक अहमद (19 वर्ष) निवासी सेक्टर-47 और अंश (18 वर्ष) निवासी सेक्टर-48 के रूप में हुई है। 

चारों युवक-युवतियां भंगेल की ओर से एलिवेटेड रोड होते हुए अगापुर की दिशा में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि एलिवेटेड रोड पर आगे चल रहे एक अज्ञात कैंटर ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जैगुआर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

इलाज के दौरान 19 वर्षीय फलक अहमद ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में मातम छा गया। अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं हादसे के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात कैंटर ट्रक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके।

 

Tags: Hadsa , Accident , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD