Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाग्यश्री ने किशोर कुमार के गाने से दी समाज की कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की सलाह

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Bhagyashree
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 11:20 IST

अभिनेत्री भाग्यश्री अपनी मेहनत और सकारात्मक सोच के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक प्रेरणादायक वीडियो फैंस के लिए शेयर किया।इसमें उन्होंने समाज की नकारात्मक बातों से प्रभावित न होने की सीख दी। अभिनेत्री ने वीडियो में एक मजेदार उदाहरण देते हुए कहा, "एक तस्तरी समंदर के अंदर कभी नहीं टूटती, जब तक उसमें छोटी सी दरार न हो और पानी अंदर न घुस जाए। 

ठीक वैसे ही हमारी जिंदगी भी तब तक मजबूत और सुखी रहती है, जब तक समाज या दूसरी नकारात्मक बातें हमारे मन में जगह नहीं बना लेतीं।"उन्होंने आगे कहा कि किशोर कुमार का प्रसिद्ध गाना "कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना" उन्हें इस बात की याद दिलाता है।उन्होंने आगे कहा, "आज का यही मैसेज है आपके लिए कि लोगों की नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें और जीवन को सरल तरीके से जीएं। 

क्योंकि सच बस यही है कि आप ही मैटर करते हैं। बीते हुए कल से आज अपने आपको बेहतर बनाने की कोशिश में लगे और आज से बेहतर कल बने। उसका प्रयास करो। लोगों की आलोचना या नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवन को सरल और सकारात्मक तरीके से जिएं, क्योंकि आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण सिर्फ आप खुद हैं।"

अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "नकारात्मक सोच को कभी अपने ऊपर हावी न होने दें। आलोचना को अपनी काबिलियत पर असल नहीं डालने देना चाहिए। तुलना अगर करें तो सिर्फ खुद से करें और खुद को बेहतर बनाने के लिए। हर दिन खुद को थोड़ा और सुधारने की कोशिश करें। आज से बेहतर इंसान कल बनें।"अभिनेत्री का यह मैसेज याद दिलाता है कि असली खुशी और मजबूती अंदर से आती है, न कि बाहर की बातों से। फैंस उनके पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही, उनके इस मैसेज से अपनी सहमति जाहिर कर रहे हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Bhagyashree

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD