Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू : बलतेज पन्नू

नशा सप्लाई चेन तोड़ने के बाद, अब गैंगस्टर नेटवर्क पर पूरी तरह शिकंजा कसा: बलतेज पन्नू

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 21:31 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने औपचारिक रूप से 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत कर दी है, जो सूबे में संगठित अपराध के खिलाफ एक निर्णायक और बड़े पैमाने पर जंग का आगाज है। मंगलवार को पार्टी दफ्तर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पन्नू ने कहा कि यह मुहिम पंजाब से गैंगस्टरवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए मान सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति को दर्शाती है।

पन्नू ने कहा कि 'युद्ध नशयां विरुद्ध' अभियान की सफलता के बाद अब पंजाब पुलिस ने अपना ध्यान संगठित अपराध की ओर मोड़ा है। उन्होंने बताया कि नशा विरोधी मुहिम के तहत कई बड़े-छोटे तस्करों को गिरफ्तार किया गया, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए और सप्लाई चेन तथा स्ट्रीट लेवल नेटवर्क को काफी हद तक तोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती सूबा होने के कारण पंजाब को सीमा पार से नशे धकेलने की लगातार कोशिशों का सामना करना पड़ता है, जिसका सरकार ने एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाकर करारा जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि 'गैंगस्टरों पर वार' मुहिम गहरी योजनाबंदी और मूल्यांकन के बाद युद्धस्तर पर शुरू की गई है और यह देश में गैंगस्टरवाद के खिलाफ सबसे बड़ी और गंभीर कार्रवाइयों में से एक है। मंगलवार सुबह से ही पुलिस टीमों द्वारा सूबे भर में कई छापेमारी की गई, जिसके शुरुआती नतीजे सामने आए हैं और अगले 72 घंटों में और अहम नतीजे आने की उम्मीद है।

बलतेज पन्नू ने कहा कि "गैंगस्टर" शब्द पंजाब की शब्दावली में सिर्फ 15-18 साल पहले ही आया था और इससे पहले छोटे अपराधियों को महज 'बदमाश' कहा जाता था। उन्होंने कहा कि 2007 से 2017 के दौरान जानबूझकर गैंगस्टरवाद को बढ़ावा दिया गया, नौजवानों को इस कल्चर में धकेला गया और उस दौरान हिंसा की घटनाएं चरम पर थीं। उन्होंने नाभा जेल ब्रेक और पुलिस कर्मियों पर हमलों जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए उस दौर को पंजाब का काला दौर बताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय गैंगस्टरवाद पर लगाम लगाने के लिए कोई असल कार्रवाई नहीं की गई। इसकी बजाय, उत्तर प्रदेश के एक गैंगस्टर को सियासी सरपरस्ती में पंजाब की जेल में रखा गया था, जिसकी कस्टडी वापस लेने के लिए यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। पन्नू ने कहा कि यह कोई छुपी हुई बात नहीं है कि कैसे परंपरागत सियासी पार्टियों ने निजी हितों के लिए गैंगस्टरों को पाला।

तरनतारन उपचुनाव का जिक्र करते हुए पन्नू ने कहा कि गैंगस्टर के परिवारिक सदस्य को टिकट देना गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने के अलावा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि मान सरकार पंजाब को इस खतरे से मुक्त करने के लिए दृढ़ है।मंगलवार की कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए पन्नू ने बताया कि अमृतसर में गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान पुलिस पर गोलीबारी करने वाले गैंगस्टर मनी प्रिंस को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया और यह ऑपरेशन कई घंटे चला। 

इसी तरह मंडी गोबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब) में हुई एक और मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाले एक गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। उस पर लूट-खसूट और एनडीपीएस एक्ट के करीब 9 मामले दर्ज हैं।पन्नू ने चेतावनी दी कि धमकियां देने वाले या फिरौती मांगने वाले गैंगस्टरों को उनकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के हवाले से उन्होंने कहा कि अगर कोई गैंगस्टर गोलियां चलाएगा, तो उसे गोलियों से ही जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के संबंध में केंद्र सरकार के साथ तालमेल कर रही है और उनके प्रत्यर्पण के लिए पूरी तैयारी है। दोषियों के डोजियर तैयार करके साझा किए गए हैं। पंजाब पुलिस कानून के दायरे में रहकर अपराधियों का पीछा करेगी।पन्नू ने पंजाबियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। गैंगस्टरों के खिलाफ सही जानकारी देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा।बलतेज पन्नू ने कहा कि गैंगस्टरवाद और नशा पिछली सरकारों द्वारा बोए गए जहरीले पौधे हैं और मान सरकार पंजाब को इन कांटों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध है।

 

Tags: Baltej Pannu , Baltej Singh Pannu , Nasha Mukti Morcha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Gangstara Te War

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD