Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही राज्य सरकार : किशोरी लाल

विधायक किशोरी लाल ने सगूर में 45 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युतिकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का किया लोकार्पण

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 19 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 15:30 IST

विधायक किशोरी लाल ने सगूर गांव में जल शक्ति विभाग द्वारा लगभग 45 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युतिकृत नलकूप (ट्यूबवेल) का आज  विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नलकूप का शुभारंभ करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।विधायक किशोरी लाल ने कहा कि इस नलकूप के चालू होने से सगूर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी जिससे लोगों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। 

उन्होंने कहा कि पानी जीवन का मूल आधार है और प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक घर तक नियमित, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जल शक्ति विभाग के माध्यम से प्रदेशभर में नलकूप, पेयजल योजनाओं तथा जलापूर्ति प्रणालियों को सशक्त किया जा रहा है ताकि दूरदराज़ एवं ग्रामीण क्षेत्रों को भी जल संकट से स्थायी राहत मिल सके। 

विधायक ने कहा कि सरकार जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार कर उन्हें धरातल पर उतार रही है और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य विभाग की कार्यशैली और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नलकूप की नियमित देखरेख एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिलता रहे।

इस दौरान विधायक किशोरी लाल ने नलकूप से जुड़े जल भंडारण टैंक के निर्माण हेतु अपनी निजी भूमि दान करने वाले अश्वनी, सुमित एवं रणजीत को विशेष रूप से सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि ऐसे नागरिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं जो सार्वजनिक हित में निस्वार्थ भाव से सहयोग करते हैं। उन्होंने भूमि दान करने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्यों को गति मिलती है और सरकार व जनता के संयुक्त प्रयासों से ही योजनाएं सफल होती हैं।

इस अवसर प्रधान मझेरना मंजीत कुमार, उप प्रधान सगूर  सुनील, पूर्व प्रधान सगूर राजेंद्र सूद, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति राहुल धीमान, कनिष्ठ अभियंता जलशक्ति पवन धीमान एवं राजेश शर्मा, सेवानिवृत प्रधानाचार्य ओंकार चंद, श्रवण डोगरा, रमन कटोच, सुरेश कुमार, पिंकी देवी, विनोद कुमार, लवजीत, विजय, पर्शराम, हरि सिंह, मान चंद, श्रद्धा राम, विनीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD