शाही शहर पटियाला में आज बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और परोपकारी सोनू सूद ने भूपिंद्रा रोड पर सियाराम के प्रीमियम मेंस वियर ब्रांड देवों के स्टोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सोनू सूद के साथ सियाराम सिल्क मिल्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक मिस्टर गौरव पोद्दार भी उपस्थित रहे। मेड ऑफ इंडिया के मूल विचार पर आधारित देवो ब्रांड भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक डिजाइन का एक सुंदर संगम है।
स्टोर में हस्तशिल्प और बारीक़ नक्काशी वाली शेरवानियां, इंडो-वेस्टर्न परिधान, जोधपुरी, कुर्ता-पायजामा और टक्सीडो का विशाल संग्रह उपलब्ध है, जो छोटे समारोहों से लेकर शाही शादियों तक के लिए उपयुक्त है।इस अवसर पर मिस्टर गौरव पोद्दार ने कहा कि पंजाब हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार बनकर उभरा है। जालंधर में मिली सफलता के बाद, पटियाला की सांस्कृतिक विरासत और यहाँ के लोगों की पसंद को देखते हुए देवो का यहाँ आना स्वाभाविक था।
अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि पटियाला मेरी जन्मभूमि है और यहाँ होना मेरे लिए बेहद खास है। मेरा जन्म यहीं पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में हुआ था, इसलिए यह शहर मेरी पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है। मैंने यहाँ कई फिल्मों की शूटिंग की है और यहाँ का अपनापन बहुत खास है। मुझे खुशी है कि देवो जैसा ब्रांड, जो भारतीय कारीगरी और परंपरा को सम्मान देता है, अब पटियाला में खुल गया है।
गौरतलब है कि मेड ऑफ इंडिया के मूल विचार पर आधारित देवो ब्रांड भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक डिजाइन का एक सुंदर संगम है। स्टोर में हस्तशिल्प और बारीक़ नक्काशी वाली शेरवानियां, इंडो-वेस्टर्न परिधान, जोधपुरी, कुर्ता-पायजामा और टक्सीडो का विशाल संग्रह उपलब्ध है, जो छोटे समारोहों से लेकर शाही शादियों तक के लिए उपयुक्त है।