Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

करमजीत सिंह रिंटू ने भवानी नगर में विकास कार्यों के उद्घाटन करके निर्माण करवाएं शुरू

सभी विकास कार्य आने वाले दिनों में तेजी से पूरे करवाए जाएंगे: रिंटू

Karamjit Singh Rintu, Chairman Improvement Trust Amritsar, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 18 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 10:23 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर  चेयरमैन एवं विधानसभा उत्तरी क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज करमजीत सिंह रिंटू ने वार्ड नंबर 9 के क्षेत्र भवानी नगर में विकास कार्यों के उद्घाटन करके निर्माण कार्य शुरू करवाए। रिंटू ने कहा कि सभी विकास कार्य आने वाले दिनों में तेजी से पूरे करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों को जिन-जिन समस्याओ से गुजरना पड़ रहा था, अब उन सारी समस्याओं का हल निकल जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की पहले सीवरेज समस्या का हल निकाला गया और अब गलियों का निर्माण शुरू करवा दिया गया है। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों का नवीनीकरण करने की पहले से ही मंजूरी ली हुई है। उन्होंने कहा कि टूटी हुई सड़कों का निर्माण पहले करवाया गया था। अब सर्दी का मौसम आने पर सड़कों को बनाने के प्रिमिक्स प्लॉट बंद है। 

उन्होंने कहा कि फरवरी महीने के अंत में प्रिमिक्स के  प्लॉट शुरू होने पर शेष रहती  सड़कों को बनवाने के कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाला जा रहा है। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि जब से उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है, तब से ही उत्तरी विधानसभा क्षेत्र प्रत्येक तरह के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार की ओर से फंड की कोई भी कमी नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की लोगों के प्रति लाभकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जिस कारण प्रतिदिन अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के  वार्ड इंचार्ज शिवानी, साहिल सगगर और भारी संख्या में वार्ड  के गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

Tags: Karamjit Singh Rintu , Chairman Improvement Trust Amritsar , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD