Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्य और देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महिलाओं द्वारा दिया जा रहा महत्वपूर्ण योगदान : जसवीर सिंह गढ़ी

संविधान में लड़कियों और लड़कों को दिए गए समान अधिकार, डी.ए.वी. कालेज में मनाई गई 'लोहड़ी धिया दी'

Jasvir Singh Garhi, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 14:02 IST

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने आज राज्य और देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महिलाओं के योगदान को उजागर करते हुए कहा कि कोई भी देश, राज्य या समाज तब तक प्रगति नहीं कर सकता जब तक महिलाओं को समान स्थान नहीं दिया जाता।

सर्व सुख सेवा मिशन द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज के सहयोग से कॉलेज में आयोजित 'लोहड़ी धिया दी' के समागम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए श्री गढ़ी ने कहा कि देश और राज्य की प्रगति के लिए बेटियों के हक की बात हर मंच से होनी चाहिए ताकि उन्हें और सशक्त बनाया जा सके। इस मौके पर उनके साथ पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष मंगल सिंह , बस्सी, डायरेक्टर रजिंदर सिंह रीहाल, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शीतल विज भी मौजूद थे।

अध्यक्ष श्री गढ़ी ने कहा कि भारतीय संविधान ने लड़कियों को लड़कों के समान अधिकार दिए हैं, जिसके सदके लड़कियां आज किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं बल्कि हर क्षेत्र में सफलताओं की बुलंदियों को छूते हुए राज्य और देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा लड़कियों को हर पहलू से सक्षम बनाने के लिए किए जा रहे संजीदा प्रयासों से आज लड़कियां विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन दिखाकर राज्य का नाम रौशन कर रही है।

उन्होंने माता-पिता को अपील की कि बेटियों को समान अवसर, शिक्षा और अपने फैसले खुद लेने की आजादी दी जाए, ताकि वे जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं का सम्मान किया गया। अध्यक्ष श्री गढ़ी ने छात्राओं को भविष्य में सफलताओं की बुलंदियां हासिल करने के लिए इन सफल महिलाओं से प्रेरणा लेने की अपील की।

पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग के चेयरमैन ने सर्व सुख सेवा मिशन द्वारा की जा रही निष्काम सेवा की प्रशंसा की और डी.ए.वी. शिक्षण संस्थाओं द्वारा विद्या के क्षेत्र में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को भी सराहा।इस मौके पर सर्व सुख सेवा मिशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा और कॉलेज के प्रिंसिपल अनूप कुमार द्वारा आईं शख्सियतों का स्वागत किया गया। समागम के दौरान कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस मौके पर गुरलाल सैला, सुखजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र और अन्य शख्सियतें भी मौजूद थी।

 

Tags: Jasvir Singh Garhi , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD