Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

जिंदा हैं भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह, सोशल मीडिया पर फैली खबरों का किया खंडन

Bhojpuri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jan 2026

Last updated on: Jan 17, 2026, 13:34 IST

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजल अग्रवाल और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। अब भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेस अंजना सिंह की मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन खुद अभिनेत्री ने पोस्ट के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी है कि वे जिंदा हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं। 

'इंस्टाग्राम क्वीन' अंजना सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर उनकी हंसती-मुस्कुराती फोटो लगी है और लिखा है- "आरआईपी।"  इतना ही नहीं, तस्वीर पर गेंदे की माला भी मौजूद है। ऐसा लग रहा है कि सच में अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन फोटो ऑरिजनल नहीं, बल्कि एडिटेड है। फोटो पर लिखा है, "रोड एक्सीडेंट में भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री का निधन।"अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "फेक न्यूज, बिल्कुल भी भरोसा न करें, अंजना सिंह बिल्कुल सुरक्षित हैं।" 

अपनी फेवरेट अभिनेत्री के निधन पर फैली फेक न्यूज की वजह से फैंस बहुत आहत हैं और ऐसी खबरें फैलाने वालों को जमकर कोस रहे हैं। ये पहला मौका नहीं है जब फैंस की भावनाओं को ऐसे आहत किया गया हो। इससे पहले धर्मेंद्र के निधन की गलत खबरों से भी पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। तब सनी देओल, हेमा मालिनी और ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों का खंडन किया था और मीडिया पर गुस्सा भी जाहिर किया था।

बात अगर अंजना सिंह की करें तो अभिनेत्री फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट तक को लेकर छाई रहती हैं। अभिनेत्री अपनी बेटी के साथ सेट पर मस्ती की वीडियो के जरिए भी फैंस का दिल जीतने का मौका नहीं छोड़ती। फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'सोच बहू की' की शूटिंग में बिजी हैं और शूट की कुछ झलकियां दिखाती रहती हैं।

बता दें कि अंजना सिंह सिंगल मदर हैं और अकेले ही अपनी बेटी अदिति का पालन पोषण करती हैं। अंजना की शादी भोजपुरी के स्टार यश कुमार से हुई थी, लेकिन 5 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। यश ने निधि झा से शादी कर ली है और दोनों के दो बच्चे भी हैं, जबकि अंजना आज भी सिंगल मदर बनकर करियर और परिवार दोनों संभाल रही हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD