Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'वन टू चा चा चा' रिव्यू : हंसी और पागलपन से भरी फिल्म, अशुतोष राणा बने सबसे बड़ी ताकत

Bollywood, Review, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, One Two Cha Cha Chaa, One Two Cha Cha Chaa Movie Review, Rajnish Thakur, Abhishek Raj Khemka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jan 2026

Last updated on: Jan 16, 2026, 15:21 IST

रजनीश ठाकुर और अभिषेक राज खेमका के निर्देशन में बनी 'वन टू चा चा चा' एक ऐसी कॉमेडी फिल्म है, जो शुरू में ही दर्शकों के चेहरे पर हंसी लाती है और भरपूर मनोरंजन देती है। यह फिल्म बिना किसी झिझक के एक मसालेदार कमर्शियल एंटरटेनर बनने की कोशिश करती है और इसमें काफी हद तक सफल भी रहती है। 

अभिषेक राज खेमका की कहानी और स्क्रीनप्ले फिल्म की मजबूत नींव हैं, वहीं दोनों निर्देशकों द्वारा लिखे गए डायलॉग्स फिल्म को ज्यादा मजेदार बनाते हैं। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का ऐसा मिश्रण देखने को मिलता है, जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखता है। फिल्म की शुरुआत से ही माहौल सेट होता है, लेकिन कहानी में असली मजा तब आता है जब आशुतोष राणा 'चाचा' के किरदार में स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। 

उनकी एंट्री के साथ ही फिल्म एक नई रफ्तार पकड़ती है। आशुतोष राणा फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका अभिनय दमदार, अजीबोगरीब और बेहद मजेदार है। लंबे समय बाद उन्हें इतने एंटरटेनिंग अंदाज में देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव होगा। वह हर सीन में छा गए हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म उनके कंधों पर टिकी हुई है। 

चाचा का किरदार सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं, बल्कि पूरी फिल्म को आगे बढ़ाने वाली ताकत है। फिल्म की कॉमेडी उस समय और ज्यादा असरदार हो जाती है, जब ललित प्रभाकर, हर्ष मायर और अनंत विजय जोशी चाचा के साथ एक रोड ट्रिप पर निकलते हैं। यहीं से फिल्म में मजेदार सीन्स शुरू होते हैं। इस रोड ट्रिप के दौरान किरदारों की आपसी नोक-झोंक, उनकी टाइमिंग और परिस्थितियां मिलकर ऐसी कॉमेडी रचती हैं, जो दर्शकों को लगातार हंसाती रहती है। 

यह हिस्सा फिल्म को हल्का-फुल्का बनाता है। इंटरवल से पहले फिल्म में एक अहम मोड़ आता है, जो कहानी को और ज्यादा रोमांचक बना देता है। इस हिस्से में मुकेश तिवारी एक पुलिस अफसर के रूप में और अभिमन्यु सिंह एक खतरनाक माफिया 'भूरा' के रोल में एंट्री लेते हैं। इन दोनों की मौजूदगी से फिल्म की कॉमेडी में थ्रिल का तड़का लगता है। 

यहां से फिल्म पूरी तरह से पागलपन भरी कॉमिक दुनिया में बदल जाती है, जहां हर किरदार अपनी अलग पहचान बनाता है। सेकेंड हाफ में भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं होती और यह दर्शकों को लगातार हंसाती और चौंकाती रहती है। लेखक अभिषेक राज खेमका ने ऐसी कहानी और स्क्रीनप्ले लिखा है जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आता है।

खास तौर पर युवा दर्शकों के लिए फिल्म में काफी कुछ है। फिल्म की कॉमेडी में कहीं न कहीं प्रियदर्शन की 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी', इंद्र कुमार की 'धमाल' और हाल की 'मडगांव एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों की झलक मिलती है। इसी वजह से 'वन टू चा चा चा' खुद को साल की शुरुआती बड़ी मनोरंजक फिल्मों में शामिल करने का दावा करती है।

फिल्म के दूसरे हिस्से में नायरा एम बनर्जी की एंट्री होती है, जो कहानी को सहारा देती हैं। उनका किरदार फिल्म की कहानी में फिट बैठता है और वह अपनी भूमिका को ईमानदारी से निभाती हुई दिखाई देती हैं। तकनीक की बात करें तो फिल्म इस मोर्चे पर भी मजबूत नजर आती है। रणजीत बहादुर की एडिटिंग फिल्म को कसकर रखती है, जिससे कहानी कहीं भी खिंची हुई महसूस नहीं होती। 

अमोल गोले की सिनेमैटोग्राफी फिल्म के हर सीन को जीवंत बनाती है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर हर्षवर्धन रामेश्वर ने दिया है, जो पहले 'एनिमल' जैसी फिल्म में अपने काम के लिए सराहे जा चुके हैं। यहां भी उनका म्यूजिक फिल्म के मूड के साथ पूरी तरह मेल खाता है। साजन गुप्ता, विजय लालवानी और नताशा सेठी द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म शानदार बजट में बनाई गई है और इसका क्लाइमैक्स खास तौर पर ध्यान खींचता है। 

फिल्म का आखिरी हिस्सा पूरी तरह से पागलपन और भव्यता से भरा हुआ है, जो दर्शकों को 'हाउसफुल' जैसी बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी की याद दिलाएगा। कुल मिलाकर, 'वन टू चा चा चा' एक ऐसी फिल्म है जो हंसी, मस्ती और एनर्जी से भरपूर है। आशुतोष राणा का शानदार अभिनय फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है, जबकि बाकी कलाकार भी उनका बेहतरीन साथ देते हैं। यह फिल्म साबित करती है कि अगर कहानी और कॉमेडी सही ढंग से लिखी जाए और कलाकार पूरे मन से काम करें, तो दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचा जा सकता है।

रेटिंग- 4 स्टार्स

 

Tags: Bollywood , Review , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , One Two Cha Cha Chaa , One Two Cha Cha Chaa Movie Review , Rajnish Thakur , Abhishek Raj Khemka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD