Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

नशे के खिलाफ लड़ने के लिए नायब सिंह सैनी ने पंजाब-हरियाणा के सिंगर्स से की मुलाकात

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Jan 2026

Last updated on: Jan 16, 2026, 15:17 IST

पंजाब और हरियाणा की सरकारें मिलकर दोनों राज्यों में नासूर बन रहे नशे के खिलाफ मिलकर अभियान चला रही हैं। पंजाब में 'पिंडां दे पहरेदार' मुहिम काफी समय से चल रही है और गली-गली जाकर जिला अध्यक्ष समेत कई सरकारी विभागों के अधिकारी युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा और पंजाब राज्य के सिंगर्स से मुलाकात की है और नशे के खिलाफ अभियान चलाने में सहयोग मांगा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के फेमस सिंगर महिंदर बुट्टर और हरियाणा के कुछ कलाकारों से मुलाकात की। बातचीत का सिलसिला लंबा चला। मुलाकात के बाद फेमस सिंगर महिंदर बुट्टर ने बताया कि सीएम का नेचर बहुत अच्छा है और हम सब की लंबी बातचीत हुई। बातचीत का सार यह था कि हरियाणा इंडस्ट्री के लिए क्या व्यापक कदम उठाने हैं और हरियाणा एवं पंजाब में बढ़ रहे नशे को रोकना है। 

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी साथी कलाकार अच्छा लिखें और अच्छा गाएंगे। मेरी बाकी कलाकारों से भी अपील है कि ऐसा कुछ लिखें जिससे युवाओं के बीच संदेश आए और वे नशे की बुरी लत से दूर रहें। एक अन्य पंजाबी सिंगर ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में नशा तेजी से फैल रहा है और इसे रोकने के लिए हमें ऐसे गाने बनाने हैं जो समाज का भला कर सकें।

हमें युवा फॉलो करते हैं और हमारा फर्ज बनता है कि इस मुहिम में हम सरकार का साथ दें।हरियाणा से आए सिंगर ने बताया कि पिंजोर में जल्द ही फिल्म सिटी बनने वाली है जिससे हरियाणा इंडस्ट्री को बड़ा सहयोग मिलेगा। सीएम नशे को लेकर काफी चिंतित हैं और उन्होंने हमसे ऐसे गाने बनाने के लिए कहा है जो युवाओं को नशे से दूर रख सकें।

बता दें कि नशे की आग से हरियाणा और पंजाब दोनों ही धधक रहे हैं और इसकी जड़े जम्मू-कश्मीर तक फैली हैं, जहां ड्रग्स से लेकर कोडीन को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। साल 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो हरियाणा में लगातार नशे से जूझने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है। हरियाणा के सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार साल 2025 में प्रदेश में 18 हजार 847 युवा नशे से जूझ रहे हैं।

इसमें से 11 हजार 558 नशा पीड़ितों का इलाज अलग-अलग उपचार केंद्रों पर चल रहा है। पंजाब और हरियाणा सरकार के लिए नशा इस वक्त की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है, जिससे निपटने के लिए समय-समय पर कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD