Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बॉर्डर-2 : 'जंग हथियारों से नहीं, जुर्रत से जीती जाती है', दमदार डायलॉग और खतरनाक सीन के साथ ट्रेलर रिलीज

Sunny Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh, Border 2, Border 2 Trailer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jan 2026

Last updated on: Jan 16, 2026, 15:00 IST

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर-2' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में सनी देओल की दमदार आवाज ने पुराने 'बॉर्डर' की यादें ताजा कर दी।  फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की युद्ध के मैदान से लेकर घर के आंगन तक की तीन अलग-अलग जिंदगियों को एक साथ दिखाने की कोशिश की गई है। ट्रेलर रिलीज के साथ फैंस अभिनेता सनी के डायलॉग डिलीवरी के कायल हो चुके हैं।

मेकर्स ने 'बॉर्डर-2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें शुरुआत ही सनी देओल की दमदार स्पीच से होती है। वे कहते हैं, "फौजी के लिए बॉर्डर नक्शे पर खींची लकीर नहीं है, बल्कि वादा है देश से कि जहां वो खड़ा है, उससे आगे कोई नहीं जा पाएगा। न हमारे दुश्मन आ पाएंगे और न गोली।" ट्रेलर में वरुण धवन और सनी देओल के खून से लथपथ सीन को दिखाया गया है, जिसमें दुश्मन का टैंक उन्हें निशाना बनाए हुए है।

ट्रेलर में युद्ध के मैदान से लेकर परिवार और प्यार से जुड़े इमोशन्स को डाला गया है। युद्ध के मैदान से इतर कैसे चारों फौजी अपने परिवार और बच्चों से कितना प्यार करते हैं, लेकिन जहां बात धरती मां की आती है, वहां जन्म देने वाली मां को भी हंसते-हंसते अलविदा कह देते हैं। फैंस रिलीज के साथ ट्रेलर को खूब प्यार दे रहे हैं। एक यूजर ने तारीफ कर लिखा, "सनी पाजी की आवाज में आज भी वही दम है, जो 27 साल पहले थी।"एक अन्य यूजर ने लिखा, "डायलॉग्स में बहुत दम है, और सनी पाजी ने बोला ही नहीं, आग लगा दी आग।

इससे पहले खबरें आ रही थीं कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने में काफी समय लगने वाला है क्योंकि एडिटिंग का काम पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के साथ अफवाहें फैलाने वालों के मुंह पर ताला लगा दिया है।फिल्म के किरदारों की बात करें तो सनी देओल ने कुलदीप सिंह चांदपुरी, वरुण धवन ने कर्नल होशियार सिंह दहिया, दिलजीत दोसांझ ने निर्मलजीत सिंह सेखों और अहान शेट्टी ने नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का रोल प्ले किया है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Varun Dhawan , Diljit Dosanjh , Border 2 , Border 2 Trailer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD