Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'माना घर से केवल 20 मिनट दूर हो लेकिन…' नुपूर के लिए कृति ने किया इमोशनल पोस्ट

Kriti Sanon, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 13:37 IST

अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपूर की हाल ही में शादी हुई, जिसे लेकर कृति बेहद भावुक नजर आईं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। खूबसूरत तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि शब्द उनके मन की भावनाओं को बयां नहीं कर पा रहे हैं। कृति ने छोटी बहन नुपूर की शादी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जो मैं महसूस कर रही हूं, उसे बताने के लिए शब्द कभी काफी नहीं होंगे... अभी भी यकीन नहीं हो रहा... मेरी छोटी बहन की शादी हो गई!” 

उन्होंने अपनी बहन के साथ बचपन की यादें साझा कीं, जब वह 5 साल की थीं और नुपूर को पहली बार गोद में लिया था, तब से लेकर अब तक उन्हें सबसे खूबसूरत दुल्हन के रूप में देखने तक का सफर बेहद खास रहा। पोस्ट में कृति ने बताया कि नुपूर को इतना खुश, प्यार में डूबा और जीवन का नया अध्याय शुरू करते देखकर उनका दिल भर आया। 

उन्होंने दूल्हे स्टेबिन बेन को परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा, “तुम 5 साल से ज्यादा समय से हमारे परिवार में हो और हर साल हमारा रिश्ता और मजबूत हुआ है। आई लव यू स्टेबू, और मुझे पता है कि मुझे जिंदगी भर के लिए एक भाई और दोस्त मिल गया है।” शादी के पलों को याद करते हुए कृति ने लिखा कि दोनों को वचन लेते और शादी करते देखना उनकी जिंदगी के सबसे इमोशनल और खूबसूरत पलों में से एक था। 

उन्होंने दोनों को खूब प्यार देते हुए कहा, “तुम दोनों को जिंदगी भर की खुशी और प्यार की शुभकामनाएं। स्टेबिन, तुम्हें पता है कि वह मेरी जान है और मुझे पता है कि वह तुम्हारी भी है... जिंदगी भर के लिए! कृति ने यह भी जोड़ा कि वह नुपूर को दूर नहीं भेज रही हैं, बल्कि वह सेनन परिवार का खास हिस्सा रहेंगी। उन्होंने माना कि भले ही नुपूर सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर रहेंगी और घर आती रहेंगी, लेकिन उनके बिना घर खाली लगेगा। फिर भी उन्हें खुशी है कि नुपूर अब दो घरों में खुशियां बांटेंगी।

 

Tags: Kriti Sanon , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD