Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पिता की परंपरा या बेटे की चाहत, 'शब्द– रीत और रिवाज' ला रहा पारंपरिक परिवार की कहानी

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Actor, Mumbai News, Mihir Ahuja, Shabad Reet Aur Riwaaz
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 13:24 IST

पंजाबी संस्कृति और परंपराओं की गहराई हमेशा ही दर्शकों को अपनी ओर खींचती रही है। हर परिवार में छुपी भावनाएं, पीढ़ियों के बीच के मतभेद, और अपने सपनों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना अक्सर ही कहानी का आधार बनता है। इसी को लेकर अब एक नई वेब सीरीज 'शब्द– रीत और रिवाज' आ रही है, जो दर्शकों को पंजाब की जीवनशैली और परंपराओं की झलक दिखाएगी। 

यह सीरीज पारिवारिक मूल्यों, संगीत की विरासत और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं के बीच के संघर्ष को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है। इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में अभिनेता सुविंदर विक्की और मिहिर आहूजा नजर आएंगे, जबकि माही राज मिहिर की बहन और तरणजीत कौर मिहिर की मां की भूमिका निभाएंगी।

'शब्द– रीत और रिवाज' छह एपिसोड में बुनी गई एक संवेदनशील पारिवारिक कहानी है। इसमें सभी सदस्य धर्म, परंपराओं और परिवार की उम्मीदों से बंधे हैं। कहानी घुप्पी नाम के एक टीनएजर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हकलाने की समस्या है। घुप्पी का फुटबॉल के प्रति जुनून उसके पिता के सपनों और उम्मीदों से बिलकुल अलग है।

उसके पिता एक प्रतिष्ठित रागी गायक हैं, जो चाहते हैं कि उनका बेटा परिवार की संगीत विरासत को आगे बढ़ाए। सीरीज की कहानी सिर्फ पिता-बेटे के संघर्ष तक सीमित नहीं है। यह पहचान, हिम्मत और डर की भावनाओं की भी पड़ताल करती है। घुप्पी अपनी हकलाहट और परिवार की परंपराओं के दबाव के बीच अपनी पहचान खोजने की कोशिश करता है। 

उसकी कहानी दिखाती है कि कैसे किसी युवा के लिए परिवार की परंपराओं और अपनी इच्छाओं के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता। यह वेब सीरीज जी 5 पर स्ट्रीम होगी। जी5 की चीफ चैनल ऑफिसर और बिजनेस हेड कावेरी दास ने कहा, ''भारत में परिवार को पहले रखने और बड़ों का सम्मान करने की मजबूत परंपरा है। 

'शब्द– रीत और रिवाज' इन्हीं भावनाओं को दर्शाता है और यह दिखाता है कि जब परंपराएं नई पीढ़ी की आकांक्षाओं से टकराती हैं, तो किस तरह के भावनात्मक तनाव पैदा होते हैं।'' उन्होंने कहा, ''मुझे विश्वास है कि यह सीरीज पारंपरिक और आधुनिक मूल्यों के बीच का संतुलन समझाने में कामयाब होगी।'' वहीं प्रोड्यूसर मयंक यादव ने कहा, ''मैं चाहता था कि यह कहानी सच्ची, ईमानदार और जीवन के करीब लगे। 

फिल्म में रागी संगीत की दुनिया, परिवार की उम्मीदों का दबाव और एक युवा लड़के का खेल के माध्यम से चुपचाप विद्रोह आदि के बारे में बारीकी से दिखाया गया है, जो कई परिवारों के लिए एक प्रतीकात्मक कहानी बन सकती है। हमारी कोशिश है कि दर्शक इसे देखकर अपने परिवार और अपने सपनों के बीच के संतुलन को समझ सकें।'''शब्द– रीत और रिवाज' जल्द ही सिर्फ जी5 प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Actor , Mumbai News , Mihir Ahuja , Shabad Reet Aur Riwaaz

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD