Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

वेटरन्स डे : मनोज सिन्हा ने राजौरी में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजौरी , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 12:52 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 10वें आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स-डे के अवसर पर राजौरी स्थित एएलजी में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराज्यपाल ने लोगों को संबोधित करते हुए दूसरों की सुरक्षा को हमेशा अपनी सुरक्षा से ऊपर रखने के लिए वेटरन्स और बहादुर सेना के जवानों का आभार जताया।

उन्‍होंने कहा, “हमारे आर्म्ड फोर्से के वेटरन्स जीते-जागते इतिहास की निशानी हैं और उनके बलिदान ने न सिर्फ हमारी आजादी की रक्षा की है, बल्कि हमारे महान देश की किस्मत भी बनाई है।” उपराज्यपाल ने कहा कि आर्म्ड फोर्सेज की सेवा कोई साधारण नौकरी नहीं, बल्कि आजीवन प्रतिबद्धता है, जो वर्दी उतारने के बाद भी समाप्त नहीं होती।

वेटरन्स की वीरता केवल युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि शांति स्थापना और राष्ट्र निर्माण में भी उनका योगदान उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब देश चैन की नींद सोता है, तब हमारे सैनिक सीमाओं पर मुस्तैद रहते हैं और जब पूरा देश त्योहार मनाता है, तब वे घर-परिवार से दूर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। सैनिक अपनी कुर्बानियों का बखान नहीं करते, बल्कि उन्हें हर पल जीते हैं। 

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने “वॉल ऑफ फेम” का उद्घाटन किया और वेटरन्स के लिए एक विशेष पुलिस हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वेटरन्स और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि पूर्व सैनिक युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और अपने चरित्र, मूल्यों तथा निस्वार्थ सेवा से समाज और राष्ट्र को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि वेटरन्स की देखभाल के माध्यम से उनकी सेवा का सम्मान करना उनका व्यक्तिगत संकल्प है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा सहित सेकंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान, नायक जदुनाथ सिंह और राजौरी के वीर सपूतों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान एक विशाल एक्स-सर्विसमैन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें वेटरन्स और वीर नारियों को मोटराइज्ड व्हीलचेयर, रेट्रोफिटेड स्कूटी और अन्य मोबिलिटी सहायता उपकरण वितरित किए गए।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD