Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड : डेरिल मिशेल का नाबाद शतक, 7 विकेट से जीत के साथ सीरीज में बराबरी पर मेहमान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Daryl Mitchell
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजकोट , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 12:11 IST

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का अंतिम मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने 12.2 ओवरों में 70 रन की साझेदारी की।

रोहित 38 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कप्तान शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 99 के स्कोर तक पहुंचाया।गिल 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद फैंस को विराट कोहली से उम्मीदें थीं, लेकिन वह 23 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।

भारतीय टीम 23.3 ओवरों के खेल तक 4 विकेट खोकर 118 रन बना चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की।जड्डू 44 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद केएल राहुल ने नीतीश रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 248 के स्कोर तक पहुंचाया।

केएल राहुल ने 92 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि नितीश रेड्डी ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।विपक्षी खेमे से क्रिस्चियन क्लार्क ने 8 ओवरों में 56 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, काइल जैमीसन, जैक फाउलकेस, जेडेन लेनोक्स और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 अपने नाम किया।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मेहमान टीम ने 46 के स्कोर तक डेवोन कॉनवे (16) और विल यंग (10) का विकेट गंवा दिया था।यहां से विल यंग और डेरिल मिशेल ने 152 गेंदों में 162 रन की साझेदारी करते हुए न्यूजीलैंड को 208 के स्कोर तक पहुंचा दिया। विल यंग ने 98 गेंदों में 7 चौकों के साथ 87 रन बनाए।

डेरिल मिशेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई। मिशेल 117 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 131 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स ने 32 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Daryl Mitchell

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD