Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुए हत्या मामले में बड़ी सफलता

कोलकाता से तीन आरोपी गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 18:06 IST

सेक्टर-79, सोहाना में 15 दिसंबर 2025 को कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ़ राणा बलाचौरिया पर गोली चलाकर की गई हत्या के मामले में मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.ए.एस. नगर श्री हरमनदीप सिंह हांस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विदेश में बैठे गैंगस्टर बलविंदर सिंह उर्फ़ डॉनी बल और अमरजीत सिंह उर्फ़ खब्बा के इशारों पर काम कर रहे तीन आरोपियों (दो शूटरों सहित) को हावड़ा रेलवे स्टेशन, कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक, पंजाब के निर्देशानुसार ए.जी.टी.एफ. और जिला पुलिस मोहाली की विशेष टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी विश्लेषण की सहायता से आरोपियों को ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण :

करन पाठक उर्फ़ करन डिफॉल्टर, पुत्र दिनेश पाठक, निवासी गली तेलियां वाली, निमाल मंडी, अमृतसर (मूल रूप से उत्तर प्रदेश से संबंध), आयु लगभग 23 वर्ष, आठवीं पास, अविवाहित। इसके विरुद्ध थाना डिवीजन-बी, अमृतसर में लड़ाई-झगड़े के दो मामले दर्ज हैं। जांच के दौरान सामने आया कि इसने आदित्य उर्फ़ मखन के साथ मिलकर राणा बलाचौरिया पर फायरिंग की।

तरनदीप सिंह, पुत्र जसविंदर सिंह, निवासी गांव बाड़ेवाल, थाना सराभा नगर, जिला लुधियाना, आयु लगभग 25 वर्ष, एम.ए. (समाजशास्त्र), अविवाहित। इसके विरुद्ध थाना एयरो सिटी, मोहाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वारदात के समय मोटरसाइकिल के साथ मौके पर मौजूद था तथा घटना के बाद शूटरों को फरार कराने में सहायता की।

सुखशेरपाल सिंह उर्फ़ आकाश उप्पल, पुत्र बख्शीश सिंह, निवासी गांव उप्पल, थाना वैरोवाल, जिला तरनतारन, आयु लगभग 22 वर्ष, बारहवीं पास, अविवाहित। जिला गुरदासपुर में जबरन वसूली के मामलों में वांछित है। जांच में सामने आया कि यह गैंगस्टर अमरजीत सिंह उर्फ़ खब्बा का मामा है और साजिश एवं रेकी में इसकी अहम भूमिका रही।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों डॉनी बल और अमर खब्बा के लिए शूटर के रूप में काम कर रहे थे तथा उनके कहने पर हत्या और फिरौती की वारदातों को अंजाम देते थे। राणा बलाचौरिया की हत्या की साजिश अक्टूबर 2025 में रची गई थी। अक्टूबर से वारदात तक आरोपी चंडीगढ़, कालका, ज़ीरकपुर और खरड़ के विभिन्न होटलों में ठहरते रहे।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

अशदीप सिंह, पुत्र मनधीर सिंह, निवासी गांव नौशाहिरा पन्नूआं, थाना सरहाली, जिला तरनतारन।

हरपिंदर सिंह उर्फ़ मिड्डी, पुत्र जसपाल सिंह, निवासी गांव नौशाहिरा पन्नूआं, थाना सरहाली, जिला तरनतारन (लालड़ू क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा गया)।

जुगराज सिंह उर्फ़ जग्गा, पुत्र हरपिंदर सिंह, निवासी छापियांवाली, थाना ब्यास, जिला अमृतसर।

मनदीप सिंह उर्फ़ मोटा, पुत्र भगवंत सिंह, निवासी मकान नंबर 512, मीराकोट चौक, खैराबाद रोड, गुमटाला चौक, थाना कंबो, जिला अमृतसर।

देविंदर सिंह उर्फ़ टिंका, निवासी मकान नंबर 588, महादेव कॉलोनी, रामपुर सिउरी, थाना पिंजौर, जिला पंचकुला, हरियाणा। (कैब चालक, लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने वाला)। यह आरोपी नवंबर के अंत में अन्य आरोपियों के संपर्क में आया था। इसे घटना से संबंधित पूरी जानकारी थी। यह स्थानीय स्तर पर आरोपियों को हर प्रकार की सहायता करता था तथा विदेश से भेजी गई राशि भी इसके खाते में आती थी। वारदात के बाद यही आरोपी अन्य आरोपियों को गांव रायपुर कलां से सोनीपत, हरियाणा लेकर गया था।

गगनदीप सिंह उर्फ़ करन सोहल, पुत्र स्व. दलविंदर सिंह, निवासी मकान नंबर 33, वडाला कॉलोनी, जालंधर।

एस एस पी ने आगे बताया कि आदित्य कपूर उर्फ़ मखन तथा उसके कुछ सहयोगी अभी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि राणा बलाचौरिया पर पहले दो बार हमला करने की कोशिश की गई थी, लेकिन आरोपी सफल नहीं हो सके।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD