पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य कार्यालय में आज लोहड़ी का पर्व पूरे उत्साह, खुशी और पारंपरिक ढंग से मनाया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने बतौर मुख्य मेहमान पहुंचकर लोहड़ी प्रज्वलित की और तिल, रेवड़ी, मूंगफली डालकर मंडी बोर्ड की चढ़दीकला और सभी की सुख-शांति, खुशहाली और प्रगति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान स. बरसट ने सभी को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोहड़ी पंजाबी सभ्याचार का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भाईचारे, एकता और आपसी सांझ का प्रतीक है। ऐसे त्योहार ही हमें अपनी सांस्कृति से जोड़ते हैं और समाज में आपसी सांझ और सद्भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन दफ्तर के वातावरण को सुखद बनाते हैं और अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग तथा भाईचारे की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। समारोह के दौरान लोहड़ी के पारंपरिक गीत गाए गए, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।
इस मौके पर रेवड़ियां, मूंगफली और गज्जक भी बांटी गई। समारोह में इंजीनियर इन चीफ स. जतिंदर सिंह भंगू, स. हरजीत सिंह संधू संयुक्त सचिव और सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।