Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित संपर्क सड़कों को चरणबद्ध तरीके से लोक निर्माण विभाग के तहत लाया जाएगा : कुलदीप सिंह पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया ने किया समलेटा–खड्डी संपर्क सड़क का भूमि पूजन

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा,( बनीखेत) , 13 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 17:01 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित संपर्क सड़कों को चरणबद्ध तरीके से लोक निर्माण विभाग के तहत लाया जाएगा। वह आज ग्राम पंचायत बैली के अंतर्गत लगभग 90 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग समलेटा–खड्डी के भूमि पूजन के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मानसून सीजन के दौरान प्राकृतिक आपदाओं के कारण ग्रामीण संपर्क एवं एंबुलेंस सड़कों को हुई क्षति को ध्यान में रखते हुए इनके रखरखाव तथा गुणवत्ता में और अधिक सुधार के उद्देश्य से इन संपर्क मार्गों को चरणबद्ध तरीके से लोक निर्माण विभाग के तहत लाया जाएगा ताकि लोगों को ऑल वेदर कनेक्टिविटी भी उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जन-अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उल्लेख करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकहित में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आपदा राहत मैन्युअल में आवश्यक बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नीतियां अपनाई हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा लिए गए अभूतपूर्व निर्णयों का ही परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश आज देशभर में शिक्षा के स्तर पर पांचवें स्थान पर है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि 6000 से अधिक निराश्रित बच्चों के अभिभावक के रूप में राज्य सरकार उनकी शिक्षा, संरक्षण एवं समग्र विकास की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चूंकि हिमाचल प्रदेश के विकास में समय-समय पर सत्ता में रही सभी सरकारों का योगदान रहा है। प्रदेश में प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल में सत्ता का परिवर्तन हुआ है। इसके बावजूद यदि राज्य के गठन के बाद अब तक हुए विकासात्मक कार्यों का समग्र आकलन किया जाए तो यह स्पष्ट है कि प्रदेश की विकास यात्रा को दिशा देने में कांग्रेस सरकारों की भूमिका सदैव उल्लेखनीय रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय पंचायत की ओर से रखे मांग पत्र को पूरा करने का आश्वासन देते हुए किहार संपर्क मार्ग के उन्नयन तथा रखरखाव कार्य को जल्द शुरू करने का भी भरोसा दिया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज गांव भोटन और रखेड गांव को संपर्क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी निर्माण कार्यों को शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। 

सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार, उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) अनिल भारद्वाज, पुलिस उपाधीक्षक मयंक शर्मा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी,स्थानीय पंचायत प्रधान कैप्टन जैसी राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD