Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बर्थडे स्पेशल : मजबूरी बनी शौक, छोटे से गांव से निकले सलमान अली, जागरण गाते-गाते बने स्टार

Special Day, Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 16:49 IST

कहते हैं कि सपने देखो और आगे बढ़ने की ठान लो तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में जुट जाती है। हरियाणा के मेवात जिले के छोटे से कस्बे पुन्हाना में जन्मे सलमान अली ने भी कुछ ऐसा ही सपना देखा। आज उनकी शानदार आवाज के जादू से हर कोई वाकिफ है। उनकी मेहनत, लगन और अनोखी आवाज ने उन्हें इंडियन आइडल सीजन 10 का खिताब दिलाया। 

14 जनवरी को उनका जन्मदिन है। सलमान अली का परिवार पीढ़ियों से संगीत से जुड़ा रहा है। उनके दादा अब्दुल शकूल आकाशवाणी में गजल गाते थे। परदादा से लेकर अब तक परिवार की आजीविका संगीत से चलती आई है। सलमान बचपन से ही परिवार चलाने के लिए जागरण और धार्मिक आयोजनों में गाते थे। इन गायन से मिलने वाली छोटी-मोटी कमाई से घर का गुजारा चलता था, लेकिन सलमान के मन में बड़ा सपना था अपनी आवाज को सही मंच पर पहुंचाना।

साल 2011 में उन्हें पहला बड़ा मौका मिला और उन्होंने जी टीवी के शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में हिस्सा लिया और पहले रनर-अप बने। इस शो ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। हरियाणा सरकार ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए 21 लाख रुपए का इनाम दिया। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में सोनी टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 10वें सीजन में एंट्री की। 

10वें सीजन में जज नेहा कक्कड़, विशाल डडलानी और अनु मलिक थे, जिनके सामने उन्होंने कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। खास तौर पर उनका गाना 'सजदा' लोगों के दिलों में बस गया। फाइनल राउंड में सलमान के साथ नितिन कुमार, विभोर पराशर, अंकुश भारद्वाज और नीलांजना रे थे, लेकिन अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज से सलमान ने सभी को पीछे छोड़ दिया और खिताब अपने नाम किया। 

अंकुश भारद्वाज दूसरे स्थान पर और नीलांजना रे दूसरे रनर-अप बने। सलमान अली की गायकी में पाकिस्तानी कव्वाल उस्ताद नुसरत फतेह अली खान का गहरा असर दिखता है। उनकी आवाज में सूफियाना रंग और गहराई है। इंडियन आइडल जीतने से पहले ही उन्होंने टीवी सीरियल 'चंद्रगुप्त मौर्य' के थीम गाने में अपनी आवाज दी थी। 

जीत के बाद उन्होंने फिल्म 'सुई धागा' के प्रचार गाने 'सब बधिया है' में भी एक छोटा हिस्सा गाया, जिसके म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक थे। आज सलमान अली इंडस्ट्री में सिर्फ एक गायक नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो छोटे शहरों और गांवों से आते हैं। मजबूरी में शुरू हुआ उनका शौक आज एक चमकती पहचान बन चुका है।

 

Tags: Special Day , Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD