Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कर का नया धमाका, 'बेलनमा से पातर बा' गाने ने किया लोगों को झूमने पर मजबूर

Music, Bhojpuri, Entertainment, Mumbai, Bhojpuri Singer, Singer, Song, Mumbai News, Khushi Kakkar, Belnama Se Patar Ba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 16:13 IST

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर खुशी कक्कर लगातार अपने गानों से चर्चा में बनी हुई हैं। उनके गाने सिर्फ संगीत ही नहीं, बल्कि दर्शकों को मस्ती, एनर्जी और मनोरंजन का पूरा पैकेज देते हैं।  खुशी के फैंस उनके हर गाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनके गाने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं। पिछले कुछ समय में खुशी ने 'पियवा से फंसी' जैसे हिट सॉन्ग्स दिए, जिसमें अभिनेत्री सपना चौहान की ग्लैमरस एंट्री ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

अब खुशी कक्कर ने एक और नया धमाकेदार गाना रिलीज किया है, जिसका नाम है 'बेलनमा से पातर बा'। यह गाना यूट्यूब चैनल पंच म्यूजिक पर अपलोड किया गया है और पहले ही दिन से दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।'बेलनमा से पातर बा' अपने बोल और बीट दोनों के साथ दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। गाने में संगीत टिंकू तूफान केशरी का है और वीडियो को आशीष पार्क ने डायरेक्ट किया है। 

गाने का एडिट चिंटू चिंगारी ने किया है और इसे पंच म्यूजिक ने प्रस्तुत किया है। इस गाने में अभिनेत्री पारुल यादव कमाल के डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं, और उनके एक्सप्रेशंस गाने की लाइन्स के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं।गाने की कहानी भी काफी मजेदार है। इसमें अभिनेत्री अपने ऑनस्क्रीन पति की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि उनके पति उनसे बहुत प्यार करते हैं।

 वह यह भी बताती हैं कि उनके पति के बाल हीरो जैसे हैं और उनका बर्ताव उनके लिए खास है। गाने की एंटरटेनिंग स्टोरीलाइन और रंग-बिरंगे सेट ने इसे और भी दिलचस्प बना दिया है।फैंस यूट्यूब और सोशल मीडिया पर कमेंट्स के जरिए गाने की तारीफ कर रहे हैं और इसे पसंद कर रहे हैं।कुछ यूजर्स ने लिखा कि गाना मजेदार और एनर्जेटिक है, तो वहीं कुछ गाने की बीट और म्यूजिक को लेकर भी उत्साहित नजर आए।

खुशी कक्कर ने इससे पहले भी हिट गाने दिए हैं। हाल ही में उन्होंने 'बिना मतलब के लड़े मरद' रिलीज किया था। इसमें म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया था। इस गाने में पारुल यादव और गौरव कुशवाहा नजर आए थे। इस गाने की कहानी में एक अभिनेत्री अपने पति से कहती हैं कि वह उनसे बिना मतलब लड़ते हैं, इससे घर का माहौल बिगड़ता है। दर्शक इस गाने को भी खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

Tags: Music , Bhojpuri , Entertainment , Mumbai , Bhojpuri Singer , Singer , Song , Mumbai News , Khushi Kakkar , Belnama Se Patar Ba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD