Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत के लिए सभी प्रबंध पूर्ण : डॉ. बलबीर सिंह

राज्य के प्रत्येक परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, रजिस्ट्रेशन 22 जनवरी से शुरू

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Rahul Chaba, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 13 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 10:19 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा है कि राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की औपचारिक शुरुआत 22 जनवरी से की जाएगी, जिसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत पंजाब के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा।

जिला प्रशासनिक परिसर के मीटिंग हॉल में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संबंधी समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड रखने वाले सभी निवासी इस योजना के लाभार्थी होंगे।डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि राज्य में लगभग 650 निजी अस्पतालों के साथ-साथ सभी मेडिकल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि संगरूर जिले में 207 रजिस्ट्रेशन स्थल निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कॉमन सर्विस सेंटर भी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के सेहत मित्र प्रत्येक घर में व्यक्तिगत रूप से जाएंगे। प्रत्येक परिवार को एक रजिस्ट्रेशन स्लिप दी जाएगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए दिन, समय और स्थान बताया जाएगा। 

निर्धारित समय के अनुसार कॉमन सर्विस सेंटर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने पर एक रसीद दी जाएगी, जिसका अर्थ होगा कि आप इलाज के लिए पात्र हो चुके हैं। 2 से 3 सप्ताह में कार्ड भी बनकर आ जाएगा।उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों को भी इस योजना के तहत अतिरिक्त 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी डिप्टी कमिश्नर अपने-अपने जिलों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। संगरूर जिले में सहायक कमिश्नर (जनरल) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिविल सर्जन कार्यालयों में तैनात सभी डिप्टी मेडिकल कमिश्नर नोडल अधिकारी होंगे।उन्होंने निर्देश दिए कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुचारू रूप से चले और लाभार्थियों को पूर्ण जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस ऐतिहासिक योजना का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. अंकुर मोहिंद्रू, सहायक कमिश्नर श्री कृपाल वीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अमरजीत कौर, जिला कोऑर्डिनेटर श्री श्याम सिंगला, कोऑर्डिनेटर श्री लवदीप शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Rahul Chaba , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD