Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सड़क नेटवर्क सुदृढ़ होने से भटियात बनेगा प्रमुख पर्यटन गंतव्य: कुलदीप सिंह पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया ने रुपियाणा- घटुणा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा,(चुवाड़ी) , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 12:57 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों को दी गई विशेष प्राथमिकता के सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में स्पष्ट रूप से सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा जिससे पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। 

विधानसभा अध्यक्ष आज ग्राम पंचायत परसियारा के रूपेणा पंचायत भवन परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने इससे पहले 70 लाख रुपए की धनराशि से निर्मित होने वाले रुपियाणा- घटुणा संपर्क मार्ग का विधिवत भूमि पूजन किया। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सड़क नेटवर्क के सुदृढ़ होने से भटियात क्षेत्र ट्रैक टूरिज्म, साहसिक पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से एक समृद्ध पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने गत तीन वर्षों के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि जून 2027 तक क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि इस लक्ष्य की निरंतरता में अब तक लगभग 80 किलोमीटर संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विकास के लक्ष्यों को पूर्व निर्धारित कर लक्षित (टारगेटेड) रूप से कार्य सुनिश्चित किए जाने के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्तमान में 21 करोड़ रुपये की राशि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन समोट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

इसके अतिरिक्त 6 करोड़ रुपयों से राजकीय महाविद्यालय भवन सिहुंता का निर्माण तथा 54 करोड़ रुपये की बजटीय राशि से मुख्य संपर्क मार्ग सिहुंता–लाहडू को डबल लेन किए जाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये महत्वपूर्ण परियोजनाएं विगत वर्षों से लंबित पड़ी हुई थीं, जिन्हें अब प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थानीय पंचायत एवं लोगों की मांग पर रूपेणा- परसियारा संपर्क मार्ग को बस योग्य बनाने,रूपेणा में वर्षा शालिका निर्माण तथा रूपेणा स्कूल को स्तरोन्नत करने और खेल मैदान निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द यहां पशु चिकित्सक भी नियुक्ति किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। 

सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाढक, उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, थाना प्रभारी रमन कुमार, सहायक अभियंता अनिल कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान नारायण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD