Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

'फिल्म ने खोली नई राहें, दी आत्मविश्वास की उड़ान', विनीत कुमार सिंह ने बताया कैसे 'मुक्काबाज' ने बदला करियर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Vineet Kumar Singh, Mukkabaaz
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 12:41 IST

बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे होते हैं जो अपनी पहली फिल्म के साथ ही दर्शकों और समीक्षकों के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। ऐसे ही एक अभिनेता हैं विनीत कुमार सिंह, जिनकी लीड एक्टर के तौर पर शुरुआत अनुराग कश्यप की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मुक्काबाज' से हुई थी। सोमवार को फिल्म को रिलीज हुए आठ साल पूरे हो गए। 

इस मौके पर विनीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुभव और इस सफर के पीछे की कहानी साझा की। विनीत ने अपने पोस्ट में लिखा, '''मुक्काबाज' ने मुझे सिर्फ अभिनेता नहीं बनाया, बल्कि मैंने इस फिल्म से यह भी सीखा कि अपने ऊपर और अपनी कहानी पर विश्वास रखना कितना महत्वपूर्ण है। हर इंसान के भीतर अपनी आवाज और क्षमता होती है, और अगर हम उस पर भरोसा करते हैं तो हमारे समय और परिस्थितियों में बदलाव संभव है।''

उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उनके लिए करियर की नई राहें खोलीं और आत्मविश्वास की ऊंची उड़ान दी। उन्होंने कहा, ''जो भी मैंने अपनी नई फिल्मों 'छावा' और 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' के साथ हासिल किया है, उसका आधार 'मुक्काबाज' ने 2018 में रखा। आज मेरी पहचान, फिल्मों में जगह और यात्रा की सफलता, सभी की जड़ 'मुक्काबाज' में है। 

यह फिल्म मुझे न केवल अभिनेता के रूप में स्थापित करने में मददगार साबित हुई, बल्कि मैंने यह भी महसूस किया कि अपने भीतर की आवाज और कहानी पर भरोसा करना ही किसी भी कलाकार की सच्ची ताकत होती है।'' विनीत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "आज मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर और इस फिल्म पर भरोसा किया, जिन्होंने मेरा इंतजार किया और इस फिल्म को अपना बनाया। 

और, उन सभी का भी धन्यवाद जो पेशेवर कारणों से मेरे साथ खड़े नहीं हो सके, लेकिन उनके प्यार, हौसले और मार्गदर्शन ने मुझे मजबूत बनाया। आज 'मुक्काबाज' को आठ साल पूरे हो गए हैं… बहुत अच्छा लग रहा है।"फिल्म 'मुक्काबाज' में जोया हुसैन, रवि किशन और जिमी शेरगिल ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाईं।फिल्म 12 जनवरी 2018 को रिलीज हुई और लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Vineet Kumar Singh , Mukkabaaz

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD