Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'सलमान खान डायलॉग या सीन की प्रैक्टिस नहीं करते', चित्रांगदा सिंह ने बताया 'बैटल ऑफ गलवान' के सेट का अनुभव

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Chitrangada Singh, Battle of Galwan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 12:37 IST

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी लीड रोल में हैं। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में चित्रांगदा ने फिल्म में काम करने के अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने सलमान के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पास अनुभव का विशाल भंडार है।

उनका काम दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है। आईएएनएस से बात करते हुए चित्रांगदा ने कहा, ''सलमान खान परंपरागत तरीके से तैयारी करने वाले अभिनेता नहीं हैं। वह डायलॉग या सीन की प्रैक्टिस नहीं करते, बल्कि उनका अभिनय स्वाभाविक होता है। वह धीरे-धीरे किरदार की मानसिकता और भावनाओं को समझते हैं, और दर्शकों को यह पता ही नहीं चलता कि उन्होंने इसके लिए कितनी मेहनत की।''

चित्रांगदा ने कहा, ''सलमान का यह तरीका उन्हें ऑन-स्क्रीन हमेशा नया और दिलचस्प बनाता है। उनका अभिनय कभी भी उबाऊ नहीं लगता, क्योंकि वह हर सीन और भाव को सीधे या अनुमानित तरीके से नहीं निभाते, बल्कि अपने अलग अंदाज में पेश करते हैं।''उन्होंने कहा, ''सलमान का सहज और प्राकृतिक होना काम करने वालों के लिए प्रेरणादायक है। 

वह अपने सह-कलाकारों के साथ हमेशा ताजगी और ऊर्जा के साथ काम करते हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक मजेदार और सीखने वाला अनुभव रहा। उन्होंने मुझे यह महसूस कराया कि अनुभव और सहजता का सही मेल किसी भी कलाकार को महान बना सकता है।'' बात करें अगर फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की, तो इसकी कहानी 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित है। 

15 जून को नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों को जानमाल का नुकसान हुआ। सीमा के पास फायरआर्म्स का इस्तेमाल न करने के समझौते के कारण, सैनिकों ने लाठियों और पत्थरों का इस्तेमाल करते हुए लड़ाई लड़ी थी।फिल्म में सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे, जिन्होंने असाधारण साहस के साथ 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व किया और मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित हुए थे।'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Chitrangada Singh , Battle of Galwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD