Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सोशल मीडिया का है आज का दौर, किसी भी बात को हल्के में नहीं लिया जा सकता : रश्मि देसाई

Rashami Desai, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 11:33 IST

आज का समय पूरी तरह डिजिटल हो चुका है। छोटे-बड़े ज्यादातर काम ऑनलाइन हो रहे हैं और सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी में गहराई से शामिल हो गया है। ऐसे में अभिनेत्री रश्मि देसाई का कहना है कि अब कोई भी बात या बयान हल्के में नहीं लिया जा सकता। हर शब्द रिकॉर्ड हो जाता है और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल सकता है, जिससे गलतफहमी या विवाद पैदा हो सकता है।

रश्मि देसाई ने आईएएनएस से बात की, जिसमें बताया कि आज के दौर में बातचीत करते समय बहुत सावधानी और जिम्मेदारी बरतनी जरूरी है। उन्होंने बताया, "जब हर चीज रिकॉर्ड हो रही हो और कैमरे हर पल कैद कर रहे हों, तो खुलकर बात करना बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाता है।"टॉक शो 'रश्मि के दिल से दिल तक' की होस्ट ने कहा, "यह बहुत मुश्किल है क्योंकि आप ऐसे लोगों से बात करते हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कई अनुभव झेले हैं। 

ऐसे में दूसरों के सामने खुलना आसान नहीं होता, खासकर जब कैमरे ऑन हों। एक बार बात निकल गई तो वह जेरॉक्स की तरह फैल जाती है। लोग छोटी-छोटी क्लिप उठा लेते हैं और अपनी मर्जी से उसका मतलब निकालते हैं। कभी-कभी एक बयान को लेकर पूरी बहस छिड़ जाती है और लोग अपनी-अपनी राय बनाने लगते हैं।"रश्मि का मानना है कि आज के समय में सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ बात करना सबसे बड़ी चुनौती और जरूरत दोनों है। 

उनका यह शो लोगों को न सिर्फ मनोरंजन देगा, बल्कि जीवन के कठिन मोड़ों पर भी हिम्मत और प्रेरणा प्रदान करेगा। सोशल मीडिया ने हर किसी को आवाज देने का प्लेटफॉर्म दे दिया है। आज की टेक्नोलॉजी और एआई के इस दौर में, दुनिया के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति अपनी राय भारत तक पहुंचा सकता है। ऐसे माहौल में स्पष्ट बातचीत करना बहुत जरूरी हो जाता है।

रश्मि ने बताया कि उनका शो इसी मकसद से बनाया गया है कि लोग दिल से खुलकर बात कर सकें। उन्होंने कहा, "हम गेस्ट को सहज महसूस कराना चाहते हैं। हम किसी के दिमाग को कंट्रोल नहीं कर सकते, लेकिन हम उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल दे सकते हैं। जिंदगी में बदलाव लगातार आते रहते हैं, इन बदलावों को कैसे स्वीकार किया जाए, यह सीख हमारे दर्शकों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। हमारा शो इसी पर आधारित है, असली जिंदगी के अनुभव, भावनाएं और उनसे सीखना, ये सबकुछ शो में शामिल है।"

 

Tags: Rashami Desai , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD