Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

श्री मुक्तसर साहिब में माघी मेले के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने माघी मेले से पूर्व श्री मुक्तसर साहिब में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की

Arpit Shukla, Police, Punjab Police, Special Director General of Police, Special DGP Law and Order, Sri Muktsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 11:14 IST

माघी के ऐतिहासिक और पवित्र मेले से पहले, पंजाब के स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने आज श्री मुक्तसर साहिब में सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से संबंधित सभी प्रबंधों की व्यापक समीक्षा की, ताकि इस आयोजन को सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न किया जा सके। उल्लेखनीय है कि 40 मुक्तों की शहादत को समर्पित तीन दिवसीय वार्षिक माघी मेला 13 जनवरी से 15 जनवरी, 2026 तक श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित किया जाएगा।

स्पेशल डीजीपी ने डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले तथा सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) श्री मुक्तसर साहिब अभिमन्यु राणा के साथ मिलकर रैली स्थल, वाहन एवं बस पार्किंग स्थलों, पुलिस सांझा हेल्प डेस्कों, संवेदनशील स्थानों तथा पूरे शहर में स्थापित नाकों का गहन निरीक्षण किया। जिक्रयोग्य है कि पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध ढंग से सात सेक्टरों में विभाजित किया गया है और मेले में आने वाली संगत की सुरक्षा, सुगम यातायात तथा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 6,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 37 प्रमुख स्थानों पर 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों की हवाई निगरानी के लिए दो ड्रोन टीमें तथा भीड़ नियंत्रण और प्रभावी पुलिस उपस्थिति के लिए घुड़सवार पुलिस बल सहित बहु-स्तरीय निगरानी व्यवस्था तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि 94 कड़े नाके (54 बाहरी और 40 आंतरिक) लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हर समय संगत को सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक सेक्टर में मेडिकल टीमों से लैस पुलिस सांझा हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक सेक्टर में अस्पताल निर्धारित किए गए हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरे शहर में पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है।

विशेष डीजीपी ने बताया कि संगत की निर्बाध आवाजाही और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए एक विशेष ट्रैफिक योजना तैयार की गई है। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है और निर्धारित मार्गों पर केवल आपातकालीन वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी गई है। 

उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण के लिए शहर में प्रवेश करने वाली सभी सड़कों पर 10 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं तथा छह अस्थायी बस स्टैंड स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही संगत की भारी आमद और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा साहिब के आसपास 300 मीटर के दायरे को नो-व्हीकल ज़ोन घोषित किया गया है।

बाहरी बल के राजपत्रित अधिकारियों और वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महत्वपूर्ण सूचना की तत्काल रिपोर्ट पुलिस हेल्पलाइन नंबर 80542-70100 पर करने की अपील भी की।

 

Tags: Arpit Shukla , Police , Punjab Police , Special Director General of Police , Special DGP Law and Order , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD